Rajasthan News: राजस्थान में भारी बारिश से हुई फसलों की तबाही को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रभारी मंत्रियों, सचिवों और विधायकों को सीधे फील्ड में जाकर हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को तुरंत राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

सीएम ने मंत्रियों और सचिवों को दो दिन के भीतर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने को कहा है, जबकि विधायकों को 5 से 7 सितंबर तक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा में चर्चा के दौरान भजनलाल शर्मा ने बताया कि इस साल औसत से 56 फीसदी अधिक बारिश हुई है, जिससे कई जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि विधायक जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाएं।
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार सिर्फ तात्कालिक राहत तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बारिश और बाढ़ से हर साल होने वाली दिक्कतों का स्थायी समाधान भी खोजेगी। इसके लिए दीर्घकालिक योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
उन्होंने विधायकों से कहा कि वे मीडिया और आम जनता तक सही जानकारी पहुंचाएं ताकि अफवाहों पर रोक लगे। साथ ही सोशल मीडिया पर राहत कार्यों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी लगातार साझा करें। सीएम ने राहत शिविरों में साफ-सफाई, चिकित्सा टीमों की तैनाती, पशुओं का टीकाकरण और पेयजल स्रोतों के क्लोरीनेशन जैसे इंतजाम सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

