Rajasthan News: साइबर क्राइम के बीच जोधपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में 21 साल के एक युवक ने 11 राज्यों में ठगी का ऐसा जाल बिछाया कि पुलिस के भी कान खड़े हो गए। हैरानी की बात यह है कि यह युवक सीधे तौर पर ठगी नहीं करता था, बल्कि शातिर ठगों के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का काम करता था।

टेलीग्राम से चलता था ठगी का सफेद धंधा
दरअसल, महामंदिर थाना पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय सुनील माली को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी टेलीग्राम के जरिए साइबर ठगों के संपर्क में रहता था। यह युवक ठगी के पैसों को ठिकाने लगाने का एक्सपर्ट माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क इतनी सफाई से काम करता था कि भनक तक नहीं लगती थी।
32 किराए के बैंक खातों का कच्चा-चिट्ठा
आरोपी का खेल इतना शातिर था कि उसने अलग-अलग राज्यों में 32 बैंक खाते किराए पर ले रखे थे। साइबर ठगी से जमा होने वाली मोटी रकम पहले इन्हीं खातों में आती थी। इसके बाद सुनील उसे तुरंत दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देता था ताकि पुलिस उसे ट्रेस न कर सके। 11 राज्यों में करीब 9.20 करोड़ रुपये की ठगी की रकम को व्हाइट मनी में बदलने में इसकी मुख्य भूमिका सामने आई है।
जब बैंक खाते हो जाते थे होल्ड, तब बदलता था दांव
हैरानी की बात यह है कि जब भी साइबर ठगी से जुड़े बैंक खाते पुलिस या बैंक द्वारा होल्ड कर दिए जाते थे, तब यह आरोपी पलक झपकते ही सारा पैसा दूसरे खातों में शिफ्ट कर देता था। इस तरह वह ठगी की रकम को सुरक्षित निकालकर साइबर अपराधियों तक पहुंचाने का काम करता था। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की डीसीपी ईस्ट पी. दीप्ति नित्या के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी को मांजी का हठा इलाके से दबोच लिया।
अब आगे क्या करेगी पुलिस?
फिलहाल सुनील माली को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ एक कड़ी है, इस पूरे नेटवर्क में और भी बड़े खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब उन बैंक खाता धारकों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने अपना खाता किराए पर दिया था। जोधपुर पुलिस ने अपील की है कि कभी भी लालच में आकर अपना बैंक खाता या केवाईसी किसी अनजान को न दें, वरना आप भी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- CG Assembly Budget Session : 16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी
- Rajasthan Assembly: भांग खाकर खोले स्कूल… डोटासरा का नाम, स्कूल के नाम पर सदन का बढ़ा पारा
- 26 साल बाद माह-ए-रमजान में दुर्लभ संयोग: इस बार हो सकते हैं 5 जुमा और 2 ‘अलविदा जुमा’
- पीके की भविष्यवाणी और नीतीश पर वार, भ्रष्टाचार से जीती 22 सीटें, अब परिवारवाद की शरण में मुख्यमंत्री
- Rajasthan News: जोधपुर में पकड़ाया साइबर ठगी का मास्टरमाइंड, 21 साल की उम्र में 11 राज्यों में फैलाया जाल
