भोपाल। Youth MLA Conference: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज हुआ। जिसमें एमपी-छत्तीसगढ़ और राजस्थान से युवा MLA शामिल हुए। साथ ही तीनों राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष भी पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अपने विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आज विधानसभा, भोपाल में आयोजित दो दिवसीय ‘युवा विधायक सम्मेलन’ में विचार साझा किए। युवा विधायक साथियों, विनम्रता, संवाद और संवेदनशीलता के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरना हम सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कार्यक्रम में राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र-6) के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 18, छत्तीसगढ़ के 15 तथा राजस्थान के 22 युवा विधायक सम्मिलित हुए। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार उपस्थित रहे।

