Rajasthan News: भरतपुर जिले में एक दुखद घटना सामने आई, जहां 19 वर्षीय दलित छात्र रोहित उर्फ डब्बू ने भीमराव अंबेडकर छात्रावास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बीए फाइनल का छात्र था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

रोहित, बीए फाइनल का छात्र था और पिछले छह महीने से छात्रावास के कमरे नंबर 13 में रह रहा था। मंगलवार सुबह 9 बजे नहाने के बाद वह अपने कमरे में गया। दोपहर 2 बजे साथी छात्रों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। झांककर देखने पर वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
रोहित गहनौली थाना क्षेत्र के महलपुर दाहिना गांव का निवासी था। उसके पिता राजवीर सिंह पेशे से ट्रक चालक हैं और फिलहाल छत्तीसगढ़ में हैं। उनके भरतपुर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। रोहित तीन बहनों और एक भाई के साथ संयुक्त परिवार में रहता था।
साथी छात्रों ने बताया कि रोहित पिछले छह महीने से छात्रावास में रह रहा था और मानसिक तनाव में था। वह अपने साथियों से बहुत कम बातचीत करता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
पढ़ें ये खबरें
- अब AI हर घंटे बताएगा मौसम का हाल, Google ने पेश किया WeatherNext 3 मॉडल
- एम्स में 14 साल सर्जरी का इंतजार, 15 वर्षीय तन्वी की मौत: पिता अब डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज कराएंगे FIR
- 21 साल की पत्रकार से CA छात्रा तक, राजस्थान निकाय चुनाव में Gen Z के ये चेहरे
- लखनऊ में बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश! ANTF के हत्थे चढ़े 6 शातिर सप्लायर, ₹71 लाख की नशीली दवाओं का जखीरा सीज
- फुकेत-दिल्ली टर्बुलेंस केस: एयर इंडिया ने नशेबाज़ पायलट को किया बर्खास्त, नशे में उड़ा रहा था विमान


