Rajasthan News: रामनगरिया थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें बेटी की लव मैरिज से नाराज परिवार ने ससुराल में जाकर मारपीट की. इस हमले में युवती के ससुराल वालों को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि, जागतपुरा निवासी कमलेश मीणा ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रोहित मीणा ने सीमा से प्रेम विवाह किया था. 1 मई को बेटे और बहू ने परिवार को इस विवाह के बारे में बताया. सीमा ने अपने घरवालों से कहा कि वह रोहित के साथ ही रहेगी.
घंटी बजाई, गेट खोलते ही करने लगे मारपीट
कमलेश का आरोप है कि 2 मई को शाम 7 बजे पति कल्याण प्रसाद, बेटा अमन, भाभी, जेठ जागदीश और ननदोई किरोड़ी घर पर थे. घंटी बजने पर गेट खोला तो सीमा के जीजा शिवेन, बहन रजनी, भाई राहुल, भाई के दोस्त सहित अन्य ने जानलेवा हमला कर दिया. मकान में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट की, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट आई. घर पर रखा सारा सामान तोड़ दिया.
बेटे को जबरदस्ती साथ ले गए और चलती गाड़ी से ही हॉस्पिटल में पटक दिया, जिससे गंभीर चोट आई है. कल्याण प्रसाद के फ्रैक्चर हो गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज में आए फुटेज के आधार पर मारपीट करने वालों की तलाश कर रही है.
पढ़ें ये खबरें
- निवेश के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी, हरियाणा पुलिस ने महाराष्ट्र से आरोपी दबोचा
- मशरूम प्लांट के नाम पर ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 19 लाख का चेक बाउंस
- IP69K रेटिंग और तगड़े फीचर्स के साथ आया Oppo A7 Pro, जानिए क्या है इसकी कीमत
- 1 करोड़ रुपये की ठगी: ओडिशा के उप मुख्यमंत्री का फर्जी PA बनकर लगाया चूना, पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार
- World EV Day : हरित भविष्य और किफायती मोबिलिटी की ओर बढ़ते वैश्विक कदम …


