Rajasthan News: ज़मीन विवाद को लेकर भरतपुर में भाजपा शहर अध्यक्ष ऋषभ बंसल पर रविवार को जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि एक दो मंजिला मकान की छत से उनके ऊपर पत्थर फेंके गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हमले में उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है और फेफड़ों में भी गंभीर चोटें आई हैं। हालत नाजुक होने पर उन्हें भरतपुर से जयपुर रेफर किया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वे फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

जमीन खरीद को लेकर था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक, ऋषभ बंसल ने कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरोहित मोहल्ला में एक जमीन खरीदी थी, जिसका उनके पड़ोसियों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। इस जमीन को लेकर पहले भी कई बार कहासुनी और आपसी विवाद हो चुके थे। विवाद को सुलझाने के लिए समझाइश की कोशिशें भी हुईं, लेकिन मामला नहीं सुलझा।
मौके पर पहुंचते ही हुआ हमला
रविवार शाम जब ऋषभ बंसल जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे, तो स्थानीय लोगों ने उनका विरोध किया और देखते ही देखते दो मंजिला मकान की छत से उन पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। पहले उन्हें भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जयपुर शिफ्ट किया गया।
पुलिस में अब तक शिकायत दर्ज नहीं
कोतवाली थाना प्रभारी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि इस मामले में अभी तक पीड़ित की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। जैसे ही शिकायत प्राप्त होगी, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- मुस्लिम युवक ने पहचान छुपाकर हिन्दू महिला से की शादी, 3 बच्चों के बाप की जब खुली पोल तो…
- इमरान खान की रिहाई के लिए PTI का लॉन्ग मार्च, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू
- प्रयागराज में महिला से गैंगरेप, ऑटो चालक समेत एक गिरफ्तार; दो की तलाश
- चुनाव आयोग के कामकाज पर जस्टिस नरीमन भड़के, कहा- खतरे में वोटिंग का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला ले
- एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा: देश के 85 पदकों में से अकेले 32 पर जमाया कब्जा, खेल मंत्री ने किया स्वागत
