Rajasthan News: शादी की चाहत में एक सीधा-साधा युवक ऐसी बड़ी ठगी का शिकार हो गया जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। राजस्थान के बूंदी जिले के नैनवां इलाके से धोखेबाज़ी की एक बेहद सनसनीखेज कहानी सामने आई है। यहाँ एक दलाल ने शादी का ऐसा जाल बुना कि पीड़ित युवक अपनी बूढ़ी मां के सारे जेवर लुटा बैठा। अब वह इंसाफ के लिए नैनवां थाने के चक्कर काट रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोर्ट में ₹500 के स्टांप पर बनी बात
टोडापोल के रहने वाले देवचन्द गुर्जर की शादी नहीं हो पा रही थी। इसी का फायदा नैनवां के रहने वाले दलाल किशन साहू ने उठाया। किशन ने देवचंद से कहा कि वह झारखंड की एक अच्छी लड़की से उसकी शादी करवा देगा। देवचंद उसकी बातों में आ गया। इसके बाद दलाल ने झारखंड से सुशीला देवी और मुकेश नाम के दो लोगों को नैनवां कोर्ट बुलाया। हैरान करने वाली बात यह है कि यहाँ बकायदा ₹500 के स्टांप पेपर पर लिव-इन रिलेशनशिप का इकरारनामा और ₹100 के स्टांप पर प्रतिज्ञा पत्र तैयार करवाया गया। देवचंद को लगा कि उसकी दुनिया बस गई।
पगफेरे के नाम पर उतरवा लिए मां के गहने
कागजी कार्रवाई के बाद सुशीला दो दिन तक देवचंद के साथ रही। फिर 20 मई को दलाल किशन और सुशीला ने एक नई कहानी गढ़ी। उन्होंने कहा कि अब लड़की को अपने मायके (पीहर) पगफेरे की रस्म के लिए झारखंड जाना होगा। समाज में नाक रखने के लिए गहने पहनकर जाना जरूरी है। देवचंद झांसे में आ गया। उसने अपनी मां के सारे जेवर सुशीला को दे दिए। इसमें एक तोला सोने की टोकरी, आधा तोला का मंगलसूत्र, आधा किलो चांदी की पायजेब और करधनी शामिल थे।
दूल्हा गया फ्रेश होने और दुल्हन रफूचक्कर
18 मई को दोनों ट्रेन पकड़कर झारखंड के लिए निकले थे। सफर के दौरान जैसे ही ट्रेन गया रेलवे स्टेशन पर रुकी, देवचंद सुशीला को सीट पर बिठाकर कुछ देर के लिए फ्रेश होने चला गया। बस यही उससे बड़ी भूल हो गई। वह जब वापस लौटा तो सुशीला वहाँ नहीं थी। वह स्टेशन से गायब हो चुकी थी। देवचंद ने पागलों की तरह दो दिन तक उसे ढूंढा। जब दलाल और सुशीला के फोन लगाए तो सबके मोबाइल बंद मिले। तब जाकर उसे ठगी का पता चला। सूत्रों के मुताबिक पुलिस अब दलालों के फोन लोकेशन खंगाल रही है।
पढ़ें ये खबरें
- नूंह में जलभराव से मिलेगी मुक्ति: ताहिर हुसैन के प्रयासों से दर्जनभर गांवों में सम्पवेल का काम शुरू
- अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप, इंजेक्शन लगने के 10 मिनट बाद बिगड़ी थी हालत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
- मंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट की सरकारी नीति: पेट्रोलियम समीक्षा से लेकर सरकारी बसों की सुविधा तक, सब पर दिया जवाब
- …भारत में बढ़ोतरी काफी कम, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर मदन राठौड़ का बयान
- HTET Exam Date 2026: हरियाणा में 13 और 14 जून को होगी एचटेट परीक्षा, बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल
