Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी की एकलपीठ ने सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाए गए बायतू (बाड़मेर) निवासी युवक रमेश मेघवाल के शव को भारत लाने में हो रही देरी पर गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के साथ-साथ सऊदी दूतावास को भी नोटिस जारी कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

याचिकाकर्ता तीजो देवी के 42 वर्षीय बेटे की 13 नवंबर 2025 को सऊदी अरब में मौत हो गई थी। युवक वहां वैध वीजा पर काम कर रहा था। परिवार का आरोप है कि मौत के एक महीने बाद भी शव भारत नहीं लाया गया है। याचिका में कहा गया है कि 26 नवंबर 2025 को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की ओर से प्राप्त अंतिम संदेश में बताया गया था कि मौत के कारणों की जांच चल रही है और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद ही शव भेजा जाएगा।
इसके बाद परिवार को कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। याचिका की प्रति मिलते ही केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ता एवं एएसजी भारत व्यास ने पेश होकर नोटिस स्वीकार किया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि 10 दिसंबर 2025 को रियाद स्थित भारतीय दूतावास के कम्युनिटी वेलफेयर विभाग से प्राप्त ईमेल में जानकारी दी गई है कि युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि सऊदी पुलिस जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज बदला: रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, तापमान में आएगी गिरावट
- 19 March 2026 Panchang : चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल
- Bihar Morning News: ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ की शुरुआत, कांग्रेस की प्रेस-कॉन्फ्रेंस, मांझी की दावत-ए-इफ्तार, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 19 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 19 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातक आज निवेश में कोई जल्दबाजी न करें, जानिए अपना राशिफल …

