Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी की एकलपीठ ने सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाए गए बायतू (बाड़मेर) निवासी युवक रमेश मेघवाल के शव को भारत लाने में हो रही देरी पर गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के साथ-साथ सऊदी दूतावास को भी नोटिस जारी कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

याचिकाकर्ता तीजो देवी के 42 वर्षीय बेटे की 13 नवंबर 2025 को सऊदी अरब में मौत हो गई थी। युवक वहां वैध वीजा पर काम कर रहा था। परिवार का आरोप है कि मौत के एक महीने बाद भी शव भारत नहीं लाया गया है। याचिका में कहा गया है कि 26 नवंबर 2025 को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की ओर से प्राप्त अंतिम संदेश में बताया गया था कि मौत के कारणों की जांच चल रही है और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद ही शव भेजा जाएगा।
इसके बाद परिवार को कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। याचिका की प्रति मिलते ही केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ता एवं एएसजी भारत व्यास ने पेश होकर नोटिस स्वीकार किया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि 10 दिसंबर 2025 को रियाद स्थित भारतीय दूतावास के कम्युनिटी वेलफेयर विभाग से प्राप्त ईमेल में जानकारी दी गई है कि युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि सऊदी पुलिस जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- छपरा में धूमधाम से हुआ दशानन का दहन, अहंकार रूपी रावण का हुआ अंत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
- अमित शाह पहुंचे गुलजार सिंह के घर, 2-3 महीने में इंसाफ का दिया भरोसा; CBI जांच की उठी मांग
- SUV और KIA में जबरदस्त भिड़ंत, चकनाचूर हुईं दोनों गाड़ियां; दो की मौत, एक घायल
- जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी का खेल, iPhone ठीक करने के बहाने फंसाते थे नागरिक; 10 गिरफ्तार
- Ritu Barala Case: जयपुर में जीरो FIR पर घिरी कांग्रेस? मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा

