Rajasthan News: हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले की नोहर थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देशन में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली ओपन बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में 8 डम्मी अभ्यर्थियों और एक निजी स्कूल संचालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को विधि से संघर्षरत होने के कारण निरुद्ध किया गया है। जिला विशेष टीम (डीएसटी) के सहयोग से यह ऑपरेशन नोहर कस्बे के बड़बिराना रोड पर स्थित एमडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में अंजाम दिया गया।

50 हजार रुपये में डम्मी अभ्यर्थी बिठाने का खेल
पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि डम्मी अभ्यर्थियों के जरिए परीक्षा दिलवाने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से 50 हजार रुपये की मोटी रकम वसूली जाती थी। इस गिरोह के तार अन्य परीक्षा केंद्रों से भी जुड़े होने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई
शुक्रवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि नोहर कस्बे में एक निजी शिक्षण संस्थान में दिल्ली ओपन बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में डम्मी अभ्यर्थियों के जरिए फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर जिला विशेष टीम (सेक्टर नोहर) ने खुफिया जानकारी एकत्र की और इसे सत्यापित किया। इसके बाद नोहर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एमडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में छापा मारा।
परीक्षा के दौरान पकड़े गए डम्मी अभ्यर्थी
पुलिस ने स्कूल में चल रही परीक्षा के दौरान 8 डम्मी अभ्यर्थियों को पकड़ा, जो दिल्ली ओपन बोर्ड की 12वीं कक्षा का पेपर दे रहे थे। साथ ही स्कूल संचालक को भी हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया, जो इस फर्जीवाड़े में शामिल था।
आरोपियों के खिलाफ नोहर थाने में धोखाधड़ी और राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 1992 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच साइबर थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई को सौंपी गई है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इस तरह का फर्जीवाड़ा अन्य स्कूलों या परीक्षा केंद्रों में तो नहीं चल रहा।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
