Rajasthan News: राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 को लेकर उठते विरोध की आग अब तेज़ हो चुकी है। भर्ती प्रक्रिया को रद्द कराने और RPSC के पुनर्गठन जैसी मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने युवाओं से निर्णायक समर्थन की अपील की है। 25 मई को जयपुर के मानसरोवर में होने जा रही “युवा आक्रोश महारैली” को लेकर बेनीवाल लगातार युवाओं को संबोधित कर रहे हैं।

ये इम्तिहान मेरा नहीं, आपका है: बेनीवाल
हनुमान बेनीवाल ने एक भावुक अपील में कहा, 25 मई को फिर एक इम्तिहान है, मेरा नहीं, आपका। ये आपके भविष्य, आपकी तक़दीर और आपकी आवाज़ का इम्तिहान है। अब मामला सिर्फ एक भर्ती का नहीं, पूरे सिस्टम की साख का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल भीड़ के प्रदर्शन के लिए नहीं है, बल्कि युवाओं के साथ हुए अन्याय और सिस्टम की विफलताओं के खिलाफ़ एक निर्णायक आवाज़ है।
भीड़ नहीं, बदलाव चाहिए
बेनीवाल ने कहा, अब मैं आपसे मांगने आया हूं अपने लिए नहीं, आपके उस भविष्य के लिए जो बार-बार कुचला गया है। 25 मई को सिर्फ भीड़ नहीं चाहिए, हर कदम में वो आक्रोश चाहिए जो एक नई व्यवस्था की नींव रखे। उन्होंने यह भी कहा कि युवा सिर्फ सोशल मीडिया या टीवी तक सीमित न रहें, बल्कि मैदान में उतरें। अगर अब नहीं जगे तो फिर मत कहना कि कोई लड़ा नहीं। ये अंतिम लड़ाई है। ऐसा मत करना कि टीवी पर देखते रहो और मुझे कमजोर कर दो।
जिलेवार तैयारी, व्यापक जनसंपर्क
आक्रोश महारैली को सफल बनाने के लिए आरएलपी ने हर जिले और विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी नियुक्त किए हैं। बेनीवाल ने 24 मई को अंतिम अपील जारी कर युवाओं से बड़ी संख्या में जयपुर पहुंचने की अपील की है। उनका कहना है कि यह रैली सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत की दस्तक है।
पढ़ें ये खबरें
- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा; अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, राहुल गांधी के साथ रणनीति बैठक; सदन में हंगामा
- UP Budget Session 2026-27 : विधान भवन परिसर में ‘विशेष स्वास्थ्य शिविर’ का उद्घाटन, सीएम योगी ने किया शुभारंभ
- SBI Shares Price : स्टेट बैंक के शेयर बने रॉकेट, 6% से ज्यादा उछला स्टॉक, जानिए ब्रोकरेज टारगेट प्राइस …
- ‘उन्हें कोई सीरियस नहीं लेता’, तेज प्रताप द्वारा जयचंद बुलाए जाने पर भड़के राजद MLC सुनील सिंह, कह दी ये बड़ी बात
- पीएम श्री स्कूल में विवादित प्राचार्य को पुन: पदस्थ करने पर छात्रों का हल्लाबोल, प्रशासन ने तुरत-फुरत किया आदेश को निरस्त…

