Rajasthan News: राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 को लेकर उठते विरोध की आग अब तेज़ हो चुकी है। भर्ती प्रक्रिया को रद्द कराने और RPSC के पुनर्गठन जैसी मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने युवाओं से निर्णायक समर्थन की अपील की है। 25 मई को जयपुर के मानसरोवर में होने जा रही “युवा आक्रोश महारैली” को लेकर बेनीवाल लगातार युवाओं को संबोधित कर रहे हैं।

ये इम्तिहान मेरा नहीं, आपका है: बेनीवाल
हनुमान बेनीवाल ने एक भावुक अपील में कहा, 25 मई को फिर एक इम्तिहान है, मेरा नहीं, आपका। ये आपके भविष्य, आपकी तक़दीर और आपकी आवाज़ का इम्तिहान है। अब मामला सिर्फ एक भर्ती का नहीं, पूरे सिस्टम की साख का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल भीड़ के प्रदर्शन के लिए नहीं है, बल्कि युवाओं के साथ हुए अन्याय और सिस्टम की विफलताओं के खिलाफ़ एक निर्णायक आवाज़ है।
भीड़ नहीं, बदलाव चाहिए
बेनीवाल ने कहा, अब मैं आपसे मांगने आया हूं अपने लिए नहीं, आपके उस भविष्य के लिए जो बार-बार कुचला गया है। 25 मई को सिर्फ भीड़ नहीं चाहिए, हर कदम में वो आक्रोश चाहिए जो एक नई व्यवस्था की नींव रखे। उन्होंने यह भी कहा कि युवा सिर्फ सोशल मीडिया या टीवी तक सीमित न रहें, बल्कि मैदान में उतरें। अगर अब नहीं जगे तो फिर मत कहना कि कोई लड़ा नहीं। ये अंतिम लड़ाई है। ऐसा मत करना कि टीवी पर देखते रहो और मुझे कमजोर कर दो।
जिलेवार तैयारी, व्यापक जनसंपर्क
आक्रोश महारैली को सफल बनाने के लिए आरएलपी ने हर जिले और विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी नियुक्त किए हैं। बेनीवाल ने 24 मई को अंतिम अपील जारी कर युवाओं से बड़ी संख्या में जयपुर पहुंचने की अपील की है। उनका कहना है कि यह रैली सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत की दस्तक है।
पढ़ें ये खबरें
- Delhi Airport: IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ रोबोटिक कैफे, रोबोट बनाएगा कॉफी और परोसेगा चाय-आइसक्रीम
- हाथ रस्सी से बंधे, मुंह पर टेप… दौहला हत्याकांड में जमीन की रंजिश का खुलासा
- विजयादशमी शोभायात्रा के दौरान अचानक क्यों रुका सीएम योगी का काफिला? वजह उड़ा देगी आपके होश, जानें मामला
- एक साल पुरानी दुश्मनी खत्म! एक मंच पर आए मंगलामुखी, युवक पर लगाए गंभीर आरोप
- 59वीं हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में नमन और सूर्यांश का जलवा, शानदार प्रदर्शन से जीता सबका दिल
