Rajasthan News: बाड़मेर। पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों में रहने वाले लोगों को लाइसेंसी हथियार देने की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बाखासर गांव में 1971 युद्ध के नायक बलवंत सिंह की मूर्ति अनावरण समारोह का है, जहां भाटी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में यह मुद्दा उठाया।

अपने संबोधन में रविंद्र भाटी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में रहने वाले लोगों के पास न तो हथियार हैं और न ही लाइसेंस, जबकि वे हर समय सुरक्षा जोखिम में रहते हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए मांग की कि सीमावर्ती इलाकों के लोगों का रिकॉर्ड जांचकर उन्हें लाइसेंसी हथियार दिए जाने चाहिए।
भाटी की इस मांग पर जब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंच पर आए तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया। शेखावत ने कहा कि बॉर्डर के लोगों को बंदूक के लाइसेंस की नहीं, बल्कि तकनीक सीखने के लाइसेंस की जरूरत है। बदलती दुनिया को समझना और नई तकनीक को अपनाना ज्यादा जरूरी है।
गौरतलब है कि बाड़मेर जिले में हथियार लाइसेंस को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। जिला कलेक्टर टीना डाबी द्वारा हाल के महीनों में सीमावर्ती क्षेत्रों सहित कई लोगों को हथियार लाइसेंस जारी किए गए हैं। आरोप है कि इनमें कुछ आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को भी लाइसेंस दिए गए।
बता दें कि इस मुद्दे पर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा पहले ही जिला प्रशासन पर सवाल उठा चुके हैं।
पढ़ें ये खबरें
- छपरा में धूमधाम से हुआ दशानन का दहन, अहंकार रूपी रावण का हुआ अंत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
- अमित शाह पहुंचे गुलजार सिंह के घर, 2-3 महीने में इंसाफ का दिया भरोसा; CBI जांच की उठी मांग
- SUV और KIA में जबरदस्त भिड़ंत, चकनाचूर हुईं दोनों गाड़ियां; दो की मौत, एक घायल
- जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी का खेल, iPhone ठीक करने के बहाने फंसाते थे नागरिक; 10 गिरफ्तार
- Ritu Barala Case: जयपुर में जीरो FIR पर घिरी कांग्रेस? मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा
