Rajasthan News: जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के देवा माइनर इलाके में गुरुवार देर रात एक युवक का शव खेत में बने कमरे में फांसी के फंदे में लटका मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान गणपत राम निवासी सेड़वा बाड़मेर के रूप में हुई है। बता दें कि मृतक ने सुसाइड करने से पहले सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी भी शेयर किया था। उस स्टोरी में मृतक ने अपने फोटो के साथ लिखा था कि ‘मैं ऐसी मौत मरूंगा कि सबकी आंखों से आंसू आएंगे’।

जानकारी के अनुसार, गणपत राम देवा माइनर पर खेत पर काश्त का काम करने के लिए करीब तीन दिन पहले ही बाड़मेर से जैसलमेर आया था। युवक ने सुसाइड करने से पहले पहली स्टोरी में मृतक ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा था मिस यू माँ। वहीं दूसरी स्टोरी में लिखा- ‘किसी को भी पता नहीं चलेगा मैं कैसे मरूंगा, लेकिन जैसे भी मरूंगा, मैं सबकी आंखों में आंसू जरूर लाऊंगा’।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस मामले को लेकर मोहनगढ़ थाना के प्रभारी प्रेम प्रकाश का कहना है कि मृतक करने वाले युवक का नाम गणपत राम, उम्र- 22 वर्ष, निवासी – सेडवा, बाड़मेर था। जो कि हाल ही में देवा गांव में खेती करता था।
युवक द्वारा आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर स्टेटस को मृतक के कुछ मित्रों ने देखे तो खेत मालिक को जानकारी दी। खेत के मालिक बंशीलाल और अन्य लोग खेत पर पहुंचे तब सुसाइड का पता चला।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
