Rajasthan News: राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी झुंझुनूं जिले के दोरासर स्थित शौर्य उद्यान के निरीक्षण के दौरान भावुक हो उठीं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट की दुर्दशा देख उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और कहा, “हमारे वीर शहीदों ने देश के लिए बलिदान दिया, अगर हम उनके सम्मान में एक संग्रहालय भी नहीं बना सके तो इससे बड़ी विफलता कुछ नहीं हो सकती।”

दीया कुमारी ने यह निरीक्षण सैनिक स्कूल दोरासर के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद किया। इस दौरान उनके साथ विधायक राजेंद्र भांबू और अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने शौर्य उद्यान की खस्ताहाल स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि पिछली सरकार ने इस पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया, जिससे न केवल कार्य अधूरा रह गया बल्कि जो कुछ बना था, वह भी अब जर्जर हो चुका है।
आधुनिक तरीके से होगा निर्माण
डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि अब इस उद्यान का कार्य पूरी तरह आधुनिक ढंग से किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, “जरूरत पड़ी तो काम नए सिरे से शुरू किया जाएगा और फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मैं स्वयं इसकी निगरानी करूंगी। यह सिर्फ एक पार्क नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्थल होगा।”
दीया कुमारी ने यह भी कहा कि इस शौर्य उद्यान में शहीदों और सैनिकों की कहानियाँ, उनके संघर्ष और बलिदान की गाथाएं इस तरह से संजोई जाएंगी कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना और देशभक्ति की प्रेरणा जागे।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
