Rajasthan News: राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी शनिवार को जैसलमेर दौरे पर रहीं। कलेक्टर सभागार में उन्होंने करीब तीन घंटे तक मैराथन बैठक की, जिसमें पीडब्ल्यूडी, पर्यटन विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में जनप्रतिनिधियों और अफसरों से फीडबैक लिया गया और कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

टूटी सड़कों पर सख्ती
बारिश से खराब हुई सड़कों को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि इन्हें जल्द से जल्द रिपेयर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह सड़कें कांग्रेस शासन में बनी हैं, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अगर कांट्रैक्टर काम में लापरवाही दिखाएं तो उन पर कार्रवाई की जाए।
पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
दिया कुमारी ने कहा कि जैसलमेर और बाड़मेर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए पर्यटन ढांचे को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी बढ़ रही है और राइजिंग राजस्थान के तहत हुए MOU को धरातल पर लाना होगा। कलेक्टर प्रताप सिंह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वे पर्यटन में गंभीर रुचि रखते हैं और सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी।
नाइट टूरिज्म और वंदे भारत पर चर्चा
बैठक में जैसलमेर में नाइट टूरिज्म शुरू करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विधायक और कलेक्टर मिलकर इस पर काम कर रहे हैं और प्रपोजल तैयार हो चुका है। डिप्टी सीएम ने कहा कि बहुत जल्द नगर निगम और लोकल बॉडी के स्तर पर नाइट टूरिज्म शुरू होगा।
वहीं ट्रेनों के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि वंदे भारत को जैसलमेर से जोड़ने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की जाएगी। साथ ही उन्होंने मांग रखी है कि इस क्षेत्र के लिए भी पैलेस ऑन व्हील्स जैसी एक विशेष ट्रेन चलाई जाए।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
