Rajasthan News: राजस्थान में सांसद को अपनी भाजपा सरकार होते हुए भी संसद में अतिक्रमण का मुद्दा उठाना पड़ा. लोकसभा में शुक्रवार को सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण, अवैध कब्जों का मामला जयपुर की सांसद मंजू शर्मा ने उठाया।

उन्होंने शून्यकाल में सदन में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा उठाने के साथ ही ऐसी भूमि को चिह्नित करके उसे अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में चारागाह की भूमि, वन भूमि, नगर पालिका, नगर निगम की भूमि, अन्य विभागों की भूमि को कब्जाधारियों ने अपने कब्जे में लेकर उस पर कॉलोनियां काट दी।
सवाल किया कि देशभर में इस प्रकार की अतिक्रमित भूमि की कुल मात्रा कितनी है। विशेष रूप से जयपुर में कितनी सरकारी भूमि अवैध कब्जों के दायरे में है। उसका पूरा विवरण सदन में पेश करने की मांग की है। सरकार से आग्रह किया कि अवैध अतिक्रमण व कब्जेवाली सभी जमीनों को चिन्हित कर अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए और विकास कार्यों को उपयोग किया जाएं।
पढ़ें ये खबरें
- छपरा में धूमधाम से हुआ दशानन का दहन, अहंकार रूपी रावण का हुआ अंत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
- अमित शाह पहुंचे गुलजार सिंह के घर, 2-3 महीने में इंसाफ का दिया भरोसा; CBI जांच की उठी मांग
- SUV और KIA में जबरदस्त भिड़ंत, चकनाचूर हुईं दोनों गाड़ियां; दो की मौत, एक घायल
- जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी का खेल, iPhone ठीक करने के बहाने फंसाते थे नागरिक; 10 गिरफ्तार
- Ritu Barala Case: जयपुर में जीरो FIR पर घिरी कांग्रेस? मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा
