Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ओर से भेजे गए 600 से ज्यादा मामलों को अभियोजन की मंजूरी का इंतजार है। इन लंबित प्रकरणों को लेकर एसीबी के अफसरों ने चिंता जताई है। इसके चलते एसीबी के डीजी गोविन्द गुप्ता ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को पत्र भी लिखा है।

इसमें उन्होंने विभागों से इस लबित मामलों को जल्द क्लीयर करने के लिए कहा है। इस पत्र में डीजी ने बताया कि इन 607 में से 541 केस तो ऐसे हैं, जो तीन महीने या उससे अधिक समय से लबित हैं, लेकिन विभाग उनमें अब तक अभियोजन स्वीकृति जारी नहीं कर रहा है।
डीजी की तरफ से जो पत्र लिखा गया है, उसमें सबसे ज्यादा केस पेंडेंसी स्वायत्त शासन विभाग और स्वायत्त शासन निदेशालय में बताई गई है। यहां 142 केस ऐसे है, जिनमें विभाग की तरफ से अभियोजन स्वीकृति जारी नहीं की गई है। दूसरा नंबर पंचायती राज विभाग का है, जहां 51 केस पेंडिंग हैं। इन विभागों के अलावा पुलिस, ग्रामीण विकास, राजस्व विभाग, ऊर्जा विभाग और कार्मिक विभाग के भी प्रकरण है।
डीजी ने इस पत्र में एसीबी में खाली पड़े पद भी जल्द से जल्द भरने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एसीबी में सबसे ज्यादा पुलिस इंस्पेक्टर की कमी है। यहां 106 पोस्ट सेशन है, जिनमें से 58 खाली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के स्वीकृत 68 में से 28 पद और उप पुलिस अधीक्षक के 31 में से 6 पद खाली है।
पढ़ें ये खबरें
- MP TOP NEWS TODAY: मोहन कैबिनेट का फैसला, खंडवा में मालगाड़ी से LPG रिसाव, पाकिस्तान पहुंचा भोपाल का गिद्ध, TI पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप, जीतू पटवारी को पुलिस ने रोका, दिग्विजय से मिले पीसीसी चीफ, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- Noida Employee Protest: CM योगी के निर्देश पर हाई-पावर कमेटी पहुंची नोएडा, स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की बात, सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश
- Today’s Top News : हनीट्रैप से भांजे ने मामा के बेटे को किया किडनैप, दीवार गिरने से मासूम की मौत, लोक सेवा केंद्र की आड़ में साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा, रेत माफियाओं ने वन अमले पर किया हमला, IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़…समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- CG Crime : शातिर महिला गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान में नकली सोना के बदले मांग रही थी असली सोना
- ‘ये किसी धर्म के खिलाफ…’ UCC पर शिवसेना नेता संजय निरुपम का बड़ा दावा, महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्षी दलों से अपील
