Rajasthan News: राजस्थान में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. राजसमंद के बाद अब नागौर जिले के डीडवाना में बड़ा हादसा हुआ है. जसवंतगढ़ के पास आज सुबह राजस्थान रोडवेज की बस और बोलेरो आमने-सामने टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए.

हादसे में बोलेरो सवार 3 महिलाएं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. मृतक चूरू जिले के राजलदेसर और मौमासर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. शवों को लाडनूं अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
घटना में बस यात्रियों को भी चोटें आई हैं. बोलेरो में फंसे शवों और घायलों को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. जानकारी के मुताबिक, बोलेरो सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और पुष्कर जा रहे थे. रास्ते में अचानक गौवंश आ जाने से बोलेरो अनियंत्रित होकर सीकर डिपो की बस से टकरा गई.
तेज बारिश ने राहत-बचाव कार्य और मुश्किल कर दिया. हाईवे पर लंबा जाम लग गया जिसे क्रेन की मदद से गाड़ियों को हटाकर खोला गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित किया, जबकि घायलों का इलाज जारी है.
पढ़ें ये खबरें
- जमीन से निकली लाश का खुलासा: पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद
- बैंक से घर पहुंचा युवक, गली में हुआ विवाद और धंस गया चाकू
- बड़ी खबर: भारी बारिश के चलते कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी, CM साय ने दिए निर्देश
- बड़ी खबर: यूपी सिपाही भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा का प्रवेश पत्र लिंक एक्टिव, यहां से करें डाउनलोड
- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है’ – पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर का करारा जवाब, जानें पूरा मामला

