Rajasthan News: स्कूलों में समय-समय पर विभिन्न परीक्षाएं, निरीक्षण, प्रतियोगिताओं, प्रायोगिक परीक्षाओं के दौरान आने वाले निरीक्षणकर्ता, उड़न दस्ता सदस्य, वा’ परीक्षक अधिकारी /कार्मिकों की स्वागत परम्परा पर रोक लगेगी। असल में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसपर सपर निदेशालय ने एक्शन लेते दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इधर शिक्षा विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संभागीय संयुक्त निदेशक एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक को कार्यवाही के लिए अधिकृत कर निर्देशित किया है। बोर्ड मुख्य परीक्षा की समान प्रायोगिक परीक्षा की सम्पूर्ण वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। संबंधित विद्यालय/बाहय परीक्षक यदि किसी भी प्रकार की प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित अनियमितता अथवा नियम विरुद्ध आचरण करता है तो ऐसी शिकायतें परीक्षा पूर्व/परीक्षा के दौरान बोर्ड को मेल एवं नियंत्रण कक्ष के दूरभाष पर सूचित कराना होगा।
प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बा’ वीक्षक के रूप में केवल राजकीय उमावि स्तर के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को ही लगाया जाएगा। निजी विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को किसी भी स्तर पर नहीं लगाया जाएगा। इसके उपरान्त भी यदि कोई नियम विरुद्ध अन्यथा गतिविधि होती है अथवा प्रभावित करने का प्रयास किया अथवा प्रभावित किया जाता है तो निकटतम पुलिस स्टेशन पर लिखित सूचना देनी होगी। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी एवं बोर्ड को भी लिखित ई-मेल से एवं नियंत्रण कक्ष पर सूचना देनी होगी।
निकट संबंधी व रिश्तेदार की जानकारी देनी होगी
परीक्षा के दौरान अधिकारी/ कार्मिक/वीक्षक की नियुक्ति से पूर्व यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि उसका कोई निकट संबंधी या रिश्तेदार उक्त केन्द्र पर परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो रहा है। यदि ऐसी सूचना प्राप्त होती है तो संबंधित नियंत्रण अधिकारी तत्काल ठोस कार्यवाही करेंगे। संस्था प्रधान या विषय अध्यापक स्वागत एवं मेहमान नवाजी करता पाया गया तो कठोर दण्ड का प्रावधान किया गया है।
होटल में ठहराने व गिफ्ट पर रहेगी नजर
प्रायोगिक परीक्षाओं के दौरान स्वागत परम्परा जैसे परीक्षक को होटल में रुकने की व्यवस्था आयोजक द्वारा करना, स्वागत सत्कार, भोजन व्यवस्था, किसी भी प्रकार का गिफ्ट देना इत्यादि का निर्वहन किसी भी स्तर पर न किए जाने पर नजर रहेगी। विभिन्न परीक्षाएं, विद्यालय मान्यता एवं कमोन्नति हेतु निरीक्षण, प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए/मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त अधिकारी/कार्मिक आवश्यक रिपोर्ट/निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर उसी दिन या विशेष परिस्थितियों में अगले दिन तक आवश्यक रूप से उच्चाधिकारियों को भेजेगी, प्रायोगिक परीक्षा संपन्न दिवस को ही प्रदत्त अंकों का विवरण माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर को प्रेषित करेंगे।
वीक्षक की सूचना एक दिन पहले मिलेगी
विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन, विशेष आकस्मिक निरीक्षण संबंधी नियुक्त अधिकारी/कार्मिक के संबंध में एवं प्रायोगिक परीक्षा में नियुक्त वीक्षक की सूचना गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही संबंधित विद्यालय में परीक्षा दिवस से एक दिवस पूर्व ही वीक्षक की जानकारी दी जाएगी। विभिन्न परीक्षा/निरीक्षण के दौरान स्वागत एवं मेहमान नवाजी नहीं किए जाने के संबंध में समस्त छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- पनीर-दूध की बड़ी खेप पर छापा, 8 क्विंटल पनीर और 5 हजार लीटर दूध मिला; पैकिंग की तारीख भी जांच के घेरे में
- बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा नया विकल्प, गुरुग्राम-नूंह में निजी कंपनी को 25 साल का लाइसेंस
- उत्तर प्रदेश के इस गांव में दशहरे पर नहीं जलते चूल्हे, 1857 से जुड़ी है कहानी
- बिहार में दर्दनाक हादसा, नदी से मिट्टी निकालने गईं 3 बच्चियां डूबीं, एक का शव बरामद
- सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: राष्ट्रीय हिंगलाज सेना का मिला समर्थन; उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय
