Rajasthan News: जयपुर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में सड़क पर मामूली टक्कर के बाद हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। झगड़े के दौरान एक एसयूवी की चपेट में आने से 35 वर्षीय मजदूर चंद्रशेखर की मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और यहां किराए पर रहकर मजदूरी करता था।

कैसे हुआ हादसा
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) आलोक सिंघल के मुताबिक, घटना की शुरुआत तब हुई जब एक स्कॉर्पियो एसयूवी और दूसरी कार आपस में टकरा गईं। इसके बाद एसयूवी सवार चार-पांच लोग लाठियां लेकर बाहर निकले और कार चालक से मारपीट करने लगे। उन्होंने कार के शीशे भी तोड़ दिए।
अफरा-तफरी में दबा युवक
मारपीट देखकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और विरोध करने लगे। इसी बीच अफरा-तफरी में चंद्रशेखर सड़क पर गिर पड़ा। आरोप है कि हमलावर भीड़ से घिरा महसूस कर भागने के लिए एसयूवी चढ़ा ले गए और चंद्रशेखर उनके नीचे आ गया।
अस्पताल में मौत, इलाके में तनाव
घायल युवक को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले की गाड़ी पर गिरा बूम बैरियर, गुस्साए स्टॉफ ने टोल कर्मचारी के साथ की मारपीट, देखें VIDEO…
- सरकारी आवास में चल रहा था साई डायग्नोस्टिक सेंटर, प्रशासन ने किया सील
- BSEIDC का कार्यपालक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से कैश और करोड़ों के निवेश के दस्तावेज बरामद
- Haryana Top News : हरियाणा में 450 डॉक्टरों की होगी भर्ती, जर्जर अस्पतालों की भी होगी मरम्मत, विधायक को धमकी मामले में बड़ा सुराग, हिसार में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक की मौत समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- MP TOP NEWS TODAY: 3 सितंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें


