Rajasthan News: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की ओर से सड़क चौड़ीकरण को लेकर की जा रही कार्रवाई पर सिविल लाइंस से बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि “भाजपा सरकार में अफसरशाही की तानाशाही नहीं चलेगी” और त्योहारों के दौरान की गई कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

क्या है मामला?
दरअसल, जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर मोड़ से लेकर 200 फीट तक की सड़क को चौड़ा करने की योजना के तहत 9 अप्रैल को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित है। इसके लिए JDA के अधिकारी इन दिनों क्षेत्र में डिमार्केशन का काम कर रहे हैं। यह कार्रवाई कोर्ट के उस आदेश के तहत की जा रही है, जिसमें सड़क को 160 फीट चौड़ा करने का निर्देश दिया गया था।
स्थानीय विरोध और विधायक की आपत्ति
JDA की कार्रवाई को लेकर पहले भी स्थानीय व्यापारी और निवासी विरोध जता चुके हैं, जिसके चलते पहले कार्रवाई टाल दी गई थी। अब फिर से 5 टीमों का गठन कर, अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने मौके का दौरा किया और कहा कि चैत्र अष्टमी और रामनवमी जैसे पर्वों के दौरान की जाने वाली यह कार्रवाई जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।
“शांतिप्रिय जनता के सब्र का इम्तिहान न लें- गोपाल शर्मा
विधायक शर्मा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “शांतिप्रिय लोगों का धैर्य न आजमाया जाए।” उन्होंने आरोप लगाया कि JDA ने जनता और प्रशासन के बीच समन्वय के बिना एकतरफा कदम उठाया है, जबकि पहले सहमति बनी थी कि किसी भी योजना को जनता, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कमेटी के साथ मिलकर लागू किया जाएगा।
प्रशासन ने कोर्ट आदेश का दिया हवाला
वहीं प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के तहत की जा रही है और इससे पहले प्रभावित क्षेत्रों में चिन्हांकन की प्रक्रिया जारी है। 9 अप्रैल को पुलिस और JDA की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर मौजूद रहेगी।
पढ़ें ये खबरें
- ‘भारत पर कोई बुरी नजर नहीं डाल सकता’, INDIA गठबंधन की रैली से पहले नित्यानंद राय का तीखा हमला
- मूनाकोट में खुलेगा राजकीय महाविद्यालय, डीडीहाट के अस्पताल का भी होगा उच्चीकरण
- इंडिया एंट्री से पहले चीनी कंपनी की ग्लोबल फजीहत ! रिकॉल करने पड़े 8878 कार ; चेयरमैन को मांगनी पड़ी माफी
- पूरा सिस्टम सेट है? कांग्रेस नेता ने मतदाता सूची में गड़बड़ी होने का किया दावा, बताया संदिग्ध मतदाताओं की संख्या
- पटना में ‘मोदी नहीं जाएगा’ का नारा सुन भड़के खरगे, मंच से बोले- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’
