Rajasthan News: उदयपुर के गौतम विहार कॉलोनी में रविवार (17 अगस्त) दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। महज़ 5 साल का गौरांश घर के बाहर खेल रहा था कि अचानक तीन आवारा कुत्ते उस पर टूट पड़े। कुत्तों ने बच्चे को गिराकर बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया। गौरांश की चीख सुनकर उसकी मां दौड़ी और बहादुरी दिखाते हुए बेटे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ा लिया।

CCTV फुटेज देख सहमे लोग
इस पूरी वारदात का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में देखा जा सकता है कि तीन कुत्ते अचानक दौड़ते हुए आते हैं और खेलते हुए बच्चे पर हमला कर देते हैं। एक कुत्ता गौरांश को जमीन पर पटककर घसीटता भी नजर आया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही इलाके में दहशत और गुस्सा दोनों फैल गया।
बच्चे को अस्पताल ले जाया गया
हमले में गौरांश को चोटें आईं। परिजनों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत खतरे से बाहर है।
लोगों में गुस्सा और दहशत
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम और प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि शहर में लगातार आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। कॉलोनियों और स्कूलों के पास कुत्तों के झुंड मंडराते रहते हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे में है।
पहले भी हो चुका है हमला
उदयपुर में यह पहली घटना नहीं है। दो महीने पहले फतहपुर इलाके में भी आठ साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला किया था। उस समय भी बच्चे को गंभीर चोटें आई थीं। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं ने लोगों को डरा दिया है और प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है कि जल्द से जल्द कुत्तों के नियंत्रण के लिए कदम उठाए जाएं।
पढ़ें ये खबरें
- स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार पुलिस के 18 जवानों और अधिकारियों को मिलेगा सम्मान, इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर को गैलंट्री मेडल
- Census-2027: जनगणना में पूछे जाने वाले 40 सवालों की लिस्ट जारी, जाति-धर्म, बैंक खाते से लेकर कोविड वैक्सीनेशन तक, देखिए पूरी सूची
- 150 करोड़ की सरकारी जमीन, 22 लाख सालाना लीज! पंचकूला जिमखाना क्लब को 25 साल देने पर उठे सवाल
- भोजशाला परिसर में नमाज का विरोध: हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन, कलेक्टर से की ये मांग
- यूपी में अखिलेश-मायावती के गढ़ में सेंध! ‘सामाजिक न्याय सम्मेलन’ से सियासी समीकरण साधेगी कांग्रेस? पढ़ें पूरा अभियान

