Rajasthan News: आगामी 4 जनवरी को सीकर बंद के आह्वान के तहत इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, बीजेपी की इतनी औकात नहीं है कि वे सीकर को संभाग और नीमकाथाना को जिला रद्द कर सकें। यह केवल पर्चियों से चलने वाली सरकार है।

डोटासरा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
डोटासरा ने इंडिया गठबंधन की सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार को पर्ची सरकार बताया। उन्होंने कहा, वे मंदिरों में घूमते हैं और पर्चियों से फैसले लेते हैं। लेकिन हम उनके घुटने टिकवा देंगे। यह संघर्ष सिर्फ कांग्रेस का नहीं, बल्कि पूरे सीकर संभाग के लोगों की जीत का प्रतीक होगा। पैसे और संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यह आंदोलन जन-आंदोलन बनेगा।
उन्होंने सीएम भजनलाल और उनकी सरकार पर भी निशाना साधा। भजनलाल सरकार के निर्णय राजस्थान की जमीन उद्योगपतियों को लुटाने वाले हैं। हम इस सरकार के तानाशाही रवैये को खत्म करके रहेंगे।
डोटासरा ने कहा कि यदि सीकर को संभाग का दर्जा मिलता, तो यहां एम्स, आईआईटी और अन्य बड़ी यूनिवर्सिटियां स्थापित हो सकती थीं। बड़े स्तर की परीक्षाएं संभाग स्तर पर होतीं और चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास होता। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने सीकर और आसपास के क्षेत्र की ग्रोथ रोकने का काम किया है।
जन-आंदोलन का खाका तैयार
डोटासरा, सीकर सांसद अमराराम, चूरू सांसद राहुल कस्वां और अभिभाषक संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में यह जन-आंदोलन शुरू किया जाएगा।
– 4 जनवरी: सीकर बंद का आह्वान। – 7 जनवरी: सीकर के उपखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- त्योहारों से ठीक पहले Amul ने दिया महंगाई का झटका, घी और मक्खन के बढ़ाए दाम
- 7 लाख के बिल को बनाया 40 लाख! EOW के शिकंजे में PWD के अधिकारी-ठेकेदार, 4 पर FIR
- झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष: एके चतुर्वेदी निर्वाचित, रिंकू भगत बनीं उपाध्यक्ष, प्रशांत सिंह को भी बड़ी जीत
- विराट कोहली ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास: ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज, फील्डिंग में भी दिखाया दम, देखें VIDEO
- रिटायर्ड फौजी के घर से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम
