Rajasthan News: राजस्थान की सियासत में डबल इंजन सरकार के जुमले को लेकर वार-पलटवार तेज हो गया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा भाजपा सरकार को ट्रबल इंजन बताए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तीखा जवाब दिया है। जहां डोटासरा ने शिक्षा विभाग में बजट संकट को लेकर सरकार को घेरा, वहीं राठौड़ ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

डोटासरा का आरोप: 100 करोड़ की ग्रांट रुकी, शिक्षक उधार लेकर चला रहे स्कूल
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा विभाग के मौजूदा हालातों पर चिंता जताते हुए इसे ‘पर्ची सरकार’ की नाकामी करार दिया। उन्होंने कहा कि सत्र 2025-26 में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों को अब तक कम्पोजिट स्कूल ग्रांट (CSG) जारी नहीं की गई है।
लगभग 100 करोड़ रुपये की ग्रांट अटकने से स्कूलों में स्टेशनरी, बिजली-पानी के बिल और शिक्षण सामग्री का संकट खड़ा हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि संस्था प्रधान निजी तौर पर उधार लेकर स्कूल चलाने को मजबूर हैं। डोटासरा ने इसे लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए सरकार से आपातकालीन प्रावधान के तहत तुरंत राशि जारी करने की मांग की है।
मदन राठौड़ का पलटवार: भ्रामक प्रचार कर रही है कांग्रेस
डोटासरा के ट्रबल इंजन वाले बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस अब प्रदेश में ट्रबल (मुसीबत) महसूस कर रही है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस वर्षों से अफवाह और भ्रम फैलाकर वोट हासिल करती रही है, लेकिन अब राजस्थान की जनता जागरूक हो चुकी है।
डबल इंजन का अर्थ केंद्र और राज्य के बीच समन्वय है, जिससे पीएम मोदी की योजनाओं का सीधा लाभ राजस्थान को मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस के उस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि भाजपा पूर्ववर्ती सरकार की जनहितकारी योजनाओं को बंद कर रही है। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार पारदर्शिता और सुशासन के साथ हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
पढ़ें ये खबरें
- ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन की तैयारी पर भड़की BJP, सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- उनकी सोच हमेशा नेगेटिव …
- सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, मंदिरों में किए दर्शन; RSS पर लगाया सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप
- रायपुर में मां दुर्ग की विदाई : कुंड में 30 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, नगर निगम की चाक-चौबंद व्यवस्था
- ‘बदला या जनादेश?’ MLC देवेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा हमला, बोले- अन्याय के खिलाफ दें सशक्त जवाब
- कैमूर में नवरात्रि पर भव्य डांडिया उत्सव, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने महिलाओं संग जमकर खेले गरबा
