Rajasthan News: राजस्थान के सीकर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी मां और बहन के साथ किराए के मकान में रहने वाला 15 वर्षीय नाबालिग छात्र एक्टर बनने का सपना और जेब में मात्र 1 हजार रुपये लेकर वह ट्रेन से सीकर से मुंबई पहुंच गया। बाद में पुलिस ने उसे मुंबई के जुहू इलाके से सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग मूल रूप से कोटपूतली-बहरोड़ का रहने वाला है और फिलहाल सीकर में रह रहा था। 9 जनवरी को वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसके पास मोबाइल फोन था, हालांकि वह लगातार स्विच ऑफ आ रहा था, जिससे परिजन चिंतित हो गए।
इसके बाद पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग मुंबई के जुहू इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे वहां से ढूंढ निकाला और सीकर लाकर परिवार को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि नाबालिग सिर्फ 1 हजार रुपये लेकर घर से निकला था और मुंबई पहुंचते-पहुंचते उसके पास पैसे खत्म हो गए। जरूरत पड़ने पर उसने मोबाइल चालू कर अपने एक दोस्त को कई बार फोन किया। दोस्त ने इसकी जानकारी उसके पिता को दी, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला और नाबालिग को सुरक्षित वापस लाया जा सका।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 20 oct 2026: जेडीयू MLC नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अवैध संबंध में चाचा ने भतीजे की हत्या
- बैसाखी बनी पंख, जापान में लहराया तिरंगा: प्राची पांडे ने एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास
- Today’s Top News: CM साय ने 101 फीट के रावण का किया दहन, दो नई ट्रेनों को दिखाई गई हरी झंडी, जादू-टोने के शक में पड़ोसी की हत्या, अपनी ही सरकार की पुलिस पर भड़कीं मंत्री राजवाड़े, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- शेफाली वर्मा ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर
- BJYM की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: MP के आशीष झाला को मिली अहम जिम्मेदारी, इन्हें बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
