Rajasthan News: बाड़मेर के रेगिस्तानी इलाके में अवैध ड्रग कारोबार की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर धोरों में स्थित एक ढाणी में एमडी ड्रग तैयार किए जाने की गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ हुआ है। सदर थाना पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल, तैयार एमडी ड्रग और उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सदर थाना क्षेत्र के केरली गांव में पिछले कई दिनों से यह अवैध गतिविधि चल रही थी। अलग-अलग स्थानों से केमिकल मंगवाकर ढाणी में एमडी ड्रग तैयार की जा रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की योजना बनाई गई।
एसपी नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में डीएसपी शर्मा सहित कई पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से छापा मारा। मौके का दृश्य देखकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई। ढाणी की छत पर केमिकल मिक्स कर भारी मात्रा में ड्रग्स को सुखाया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को भी मौके पर पहुंची। जब्ती की प्रक्रिया जारी है और पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि केरली निवासी मोटाराम मुंबई में लकड़ी का काम करता था, जहां वह ड्रग माफिया के संपर्क में आया। बाद में उसने अपने चचेरे भाई को लालच देकर इस धंधे में शामिल किया। चचेरे भाई के लकड़ी के कारखाने से सटी ढाणी में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार ड्रग तैयार की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जानबूझकर कोई बड़ी मशीन नहीं लगाई थी ताकि शोर न हो। लकड़ी के कारखाने में चलने वाली मशीनों की आवाज का इस्तेमाल केमिकल मिक्सिंग की आवाज छिपाने के लिए किया जाता था। आशंका है कि केमिकल्स बाहर से मंगवाए जाते थे और यहां केवल मिक्सिंग व सुखाने का काम किया जा रहा था।
फिलहाल ढाणी मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी रामसर और सेड़वा थाना क्षेत्रों में ऐसी दो अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्रियों का खुलासा हो चुका है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Transfer Breaking : बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, देखें जंबो लिस्ट…
- लखनऊ में मामूली विवाद के बाद चारपाई पर चढ़ा दी लोडर, बुजुर्ग की मौत; 6 घायल
- IGNCA में सच्चिदानंद जोशी की नियुक्ति पर सुधाकर सिंह ने उठाए सवाल, PM मोदी पत्र लिख जांच की मांग
- दर्दनाक हादसा: खदान में दम घुटने से मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
- रक्षक ही निकला भक्षक? 10 तेंदुओं की खाल तस्करी में NGO के CEO से 11 घंटे पूछताछ; आरोपियों के खुलासे से हड़कंप!

