Rajasthan News: बांसवाड़ा/जयपुर. राजस्थान में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बांसवाड़ा जिले में भारी तबाही मचाई है। शनिवार रात भारी बारिश के कारण मानगढ़ धाम से गुजरात के भमरी और संतरामपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का लगभग 600 मीटर हिस्सा धंस गया।
इस दौरान सड़क की दरार में एक ईको कार का टायर फंस गया, लेकिन चालक ने समय रहते खतरे को भांपकर कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। कार मलबे के साथ खाई में गिर गई, लेकिन रात के समय यातायात कम होने से बड़ा हादसा टल गया। यह सड़क राजस्थान और गुजरात को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसके धंसने से दोनों ओर के 15 गांवों के करीब 20,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

अब लोगों को 7 किलोमीटर लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है।घटना गुजरात-राजस्थान सीमा से मात्र 300 मीटर दूर गुजरात की सीमा में हुई। ग्रामीणों के अनुसार, मानगढ़ धाम पर राजस्थान और गुजरात की सीमा मिलती है, और यह सड़क आनंदपुरी को गुजरात के भमरी कुंडा और संतरामपुर से जोड़ती है। सड़क धंसने की सूचना मिलते ही गुजरात पुलिस ने जेसीबी से मिट्टी डालकर मार्ग को बंद कर दिया और दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।
मानगढ़ धाम तक जाने के लिए दो रास्ते हैं एक पहाड़ी के ऊपर से और दूसरा नीचे से। ऊपरी रास्ता शॉर्टकट के रूप में उपयोग किया जाता था, लेकिन अब इसका धंसना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।
राजस्थान में बारिश का कहर
प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। रविवार को जालोर, सिरोही, बाड़मेर, बालोतरा, उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश दर्ज की गई। सांचौर में सबसे अधिक 8 इंच और माउंट आबू में 6 इंच बारिश हुई। कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। भारी बारिश को देखते हुए बाड़मेर और उदयपुर में सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
