Rajasthan News: चारदीवारी में ई-रिक्शा के संचालन पर 22 दिनों तक पूरी तरह से रोक रहेगी। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए जयपुर शहर के आमेर व चारदीवारी क्षेत्र में यातायात का अत्यधिक दबाव रहने की संभावना है। ऐसे में यातायात पुलिस की ओर से आमेर व चारदीवारी क्षेत्र में 20 दिसंबर से 10 जनवरी तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी।

इस अवधि में स्लो मूविंग और हल्के मालवाहक वाहनों का चारदीवारी क्षेत्र में प्रवेश सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक नहीं हो सकेगा। पर्यटक बसों को चारदीवारी में सांगानेरी गेट से प्रवेश दिया जाएगा और उनका निकास रामगढ़ मोड़ की ओर से कराया जाएगा।
यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, घाटगेट, गलता गेट, रामगढ़ मोड़ और संजय सर्किल से मिनी एवं सिटी बसों को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानांतर मागों से संचालित किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- Giridih News: गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत और 12 लोग घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग
- वोट चोरी पर आर-पार के मूड में कांग्रेस, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा युद्ध, राहुल के आह्वान पर सड़क पर उतरी जनता
- हाई-प्रोफाइल ड्रामा खत्म! रोज़ लोकेशन बदलती रही श्रद्धा… वीडियो बनाकर दे रही थी चकमा, जानिए कैसे पकड़ी गई?
- जादू-टोना के शक में हत्या: पड़ोसी पर टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
- Hyundai Bayon Photo Leak: लॉन्च से ठीक पहले सामने आईं नई कॉम्पैक्ट SUV की तस्वीरें, बुकिंग जारी
