Rajasthan News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मल्टीलेवल मार्केटिंग के जरिए हजारों निवेशकों से करोड़ों की ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर और अजमेर के किशनगढ़ में सात ठिकानों पर छापेमारी की।

यह कार्रवाई डिजी मुद्रा कनेक्ट प्रा. लि. के संचालकों प्रकाश चंद जैन और रवि जैन के खिलाफ की गई। छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं, वहीं बैंक खातों में जमा 38 लाख रुपए और 11.30 लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं।
ईडी के अनुसार कंपनी मोबाइल ऐप के जरिए माई विक्ट्री क्लब का संचालन करती थी। निवेशकों को उनके खातों में लाभदिखाया जाता था, लेकिन वास्तविक रूप से किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया।
बेहतर रिटर्न का लालच देकर हजारों लोगों से निवेश कराया गया और रकम की बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गई। यह कार्रवाई एसटीएफ भोपाल और अन्य थानों में दर्ज प्राथमिकियों के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई है।
पढ़ें ये खबरें
- हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ा मौका! उत्कृष्ट काम पर मिलेंगे 5 लाख रुपये, जानें किन पुरस्कारों के लिए कर सकते हैं आवेदन
- Patratu Firing: स्टॉक यार्ड के पास सिक्योरिटी गार्ड की फायरिंग, चाय-नाश्ता कर रहे 2 युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार
- नाव लाने की जिद पड़ी भारी! सोन नदी में उतरा युवक गहरे पानी में समाया, 20 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव
- राज्यपाल ही ‘VIP’ है! दुष्यंत कुमार गौतम के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, अंकिता भंडारी मामले में BJP को घेरा
- ‘बांग्लादेश लौटना मेरी ज़िम्मेदारी’, शेख हसीना ने कहा- मुझे डर नहीं, पता है वे मुझे मार सकते हैं

