Rajasthan News: श्रीगंगानगर. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को शहर के प्रमुख रियल स्टेट कारोबारी और जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुकेश शाह के कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और आर्थिक अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई। मुकेश शाह के भाई सोहम शाह बॉलीवुड में फिल्म निर्माता और अभिनेता हैं।

ईडी की कोलकाता से आई टीम ने शाह के रिद्धि-सिद्धि स्थित आलीशान मकान, उनके दफ्तर और अन्य ठिकानों पर कई घंटों तक तलाशी ली। हालांकि, छापेमारी में क्या बरामद हुआ, इस बारे में ईडी अधिकारियों ने कोई जानकारी साझा नहीं की।
शाह की डेढ़ दर्जन से अधिक हाउसिंग सोसाइटी शहर में हैं, जिनमें से कई की वैधता पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। इससे पहले 2021 में आयकर विभाग ने मुकेश शाह और कारोबारी अशोक चांडक के 33 ठिकानों पर सर्वे किया था, जिसमें 50 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा हुआ था।
पढ़ें ये खबरें
- Jharkhand Top News : हेमंत सोरेन ने माता की अस्थियां कीं विसर्जित, JTET के एडमिट कार्ड जारी, डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका: न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी, कॉकरोच ने जानबूझकर देरी का लगाया आरोप
- ‘एयर शो के पीछे छिपाया जा रहा सच’: वाराणसी में अजय राय बड़ा बयान, बोले- ट्रामा सेंटर के हाल बेहाल
- CG Crime : फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 18.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के गहने बरामद, दो और आरोपी गिरफ्तार
