Rajasthan News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को राजस्थान में आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस घोटाले से जुड़े 135 करोड़ रुपये की संपत्तियों को पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम) के तहत अटैच किया है। अटैच की गई संपत्तियां आदर्श क्रेडिट के संचालक मुकेश मोदी, उनके भाई राहुल मोदी, और अन्य परिजनों से संबंधित हैं।

आदर्श क्रेडिट सोसाइटी, जो 1999 में शुरू की गई थी, पर 20 लाख निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। इस कंपनी ने देशभर में 806 ब्रांच खोलीं, जिनमें से 309 ब्रांच राजस्थान में थीं। इन ब्रांचों के माध्यम से निवेशकों को ठगने के बाद उनकी जमा पूंजी को अनियमित तरीके से संचालकों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।
अब तक 2075 करोड़ की संपत्ति अटैच
ईडी द्वारा अब तक आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की कुल 2075 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी मुकेश मोदी पहले से ही जयपुर जेल में बंद थे। हालांकि, उन्हें पिछले साल जोधपुर भी प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।
ईडी की जांच जारी
प्रवर्तन निदेशालय मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोप है कि मुकेश मोदी, राहुल मोदी, और उनके परिजनों ने निवेशकों की जमा पूंजी को नियम विरुद्ध तरीके से ट्रांसफर कर घोटाले को अंजाम दिया।
पढ़ें ये खबरें
- 105 वर्ष पुराने बांके बिहारी मंदिर में ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की धूम, चढ़ा 5 किलो का लड्डू भोग
- GDP ग्रोथ के दावों पर प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल, बोले- धरातल पर लोग खुश नहीं, हालत बेहतर कैसे?
- बिहार MLC चुनाव: जदयू में आंतरिक कलह तेज, अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ अनुज सिंह को दिया खुला समर्थन
- हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, 10 जिलों में यलो अलर्ट; 7 जिले रेड जोन में
- कृष्ण भक्ति में रंगे सीएम योगी : श्रीकृष्ण जन्मभूमि में की भगवान की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं को दी बधाई



