Rajasthan News: राजस्थान के सीकर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सीनियर हेड कांस्टेबल उत्तम पांडे को 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक पुराने मामले में परिवादी को आरोपी न बनाने और राहत देने के नाम पर 15 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि मांगी थी।

जयपुर एसीबी की टीम ने यह ट्रैप सीकर शहर के कल्याण सर्किल स्थित अशोका होटल में बिछाया। जानकारी के अनुसार, आरोपी उत्तम पांडे चंडीगढ़ स्थित ED कार्यालय में तैनात है। उसने क्यूएफएक्स (QFX) नामक कंपनी से जुड़े एक प्रकरण में परिवादी को बचाने के नाम पर डील की थी। इस मामले के मुख्य जांच अधिकारी चंडीगढ़ ED के असिस्टेंट डायरेक्टर अतुल गुप्ता बताए जा रहे हैं, जिनके नाम पर यह वसूली की जा रही थी।
परिवादी ने 30 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे केस में न फंसाने के बदले पहले 20 लाख रुपये मांगे गए, जो बाद में 15 लाख पर तय हुए। ACB के डीएसपी विजय सिंह और डीआईजी अनिल कयाल के नेतृत्व में सत्यापन के दौरान मोबाइल और वॉट्सऐप कॉल की रिकॉर्डिंग की गई, जिसमें रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई।
पढ़ें ये खबरें
- अतिक्रमण हटाने के दौरान जेसीबी की कार्रवाई में महिला गंभीर रूप से घायल, जानें पूरा मामला
- पहली LNG-संचालित ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: 2030 तक शून्य होगी रेलवे में डीजल की खपत
- PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में कब आएंगे 2,000 ? 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट
- कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद सुखदेव भगत का बड़ा बयान, कहा- जिम्मेदारी नहीं निभाने वाले होंगे रिप्लेस
- गुजरात के आणंद में दो बाइकों की दर्दनाक भिड़ंत: 3 युवकों की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

