Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले में अपने स्थान पर फर्जी शिक्षकों से पढ़ाई कराने और वेतन लेने के मामले में निलंबित शिक्षक दंपती पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने दंपती से 8.48 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया है।

राजपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक विष्णु गर्ग और उनकी पत्नी मंजू गर्ग पिछले 25 साल से स्कूल में पढ़ाने नहीं जा रहे थे। 21 दिसंबर 2023 को विभाग ने मौके पर तीन फर्जी शिक्षकों को पढ़ाते हुए पकड़ा था। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया था।
28 अगस्त 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) ने दंपती को वसूली का नोटिस जारी किया। फरवरी 2024 में गठित जांच दल की रिपोर्ट के अनुसार, विष्णु गर्ग से वित्तीय वर्ष 1997-98 से 2023-24 तक का 84 लाख रुपये वेतन और 18 प्रतिशत ब्याज सहित 4.92 करोड़ रुपये, जबकि मंजू गर्ग से 1999-2000 से 2023-24 तक का 82.48 लाख रुपये वेतन और 18 प्रतिशत ब्याज सहित 3.56 करोड़ रुपये वसूले जाएंगे।
कुल मिलाकर 8.48 करोड़ रुपये की राशि वसूली योग्य निर्धारित की गई है। नोटिस में कहा गया है कि यदि दंपती निर्धारित समय में राशि जमा नहीं करते, तो पीडीआर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर दागे सवाल, मध्य प्रदेश में सियासत तेज, सड़कों पर होंगे आंदोलन
- वीबीजी राम जी की भूग्राम योजना में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन: 99.34% परिसंपत्तियों की जियो-टैगिंग पूरी, दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत से आगे
- 500 करोड़ का ‘सपना’ दिखाकर 15 करोड़ ठगे, फिर केके श्रीवास्तव ने ‘व्हाइट मनी’ में बदली रकम, ED ने 3.25 करोड़ की संपत्ति की कुर्क
- ‘लालू राज में अपराधियों से होता था समझौता’, जमुई-समस्तीपुर कांड पर मांझी का तेजस्वी को जवाब
- 25 लाख की लूट के बाद फरार था आरोपी, 5 हजार का इनाम घोषित हुआ तो मुंबई में पकड़ा गया


