Rajasthan News: जोधपुर में रविवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा के एक कार्यकर्ता के सामने कान पकड़ लिए। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला जोधपुर देहात भाजपा जिला उत्तर के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर पालीवाल से जुड़ा है। पालीवाल शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर शिकायत लेकर सर्किट हाउस पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने मंत्री के सामने विभागीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने की बात रखी और नाराजगी जताई। इसी दौरान बातचीत के क्रम में मंत्री दिलावर ने उनके सामने कान पकड़कर प्रतिक्रिया दी।
घटना के समय मीडियाकर्मी भी मौजूद थे। पहले पत्रकारों से बाहर जाने को कहा गया और कुछ मोबाइल से वीडियो हटवाने की कोशिश भी हुई, लेकिन फुटेज सोशल मीडिया तक पहुंच गया। इस पर मनोहर पालीवाल ने कहा कि यह उनके क्षेत्र से जुड़ा मामला था और वे केवल चर्चा के लिए आए थे। उनके मुताबिक माफी जैसी कोई स्थिति नहीं थी, मंत्री वरिष्ठ नेता हैं और बातचीत सामान्य थी।
वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि निजी बातचीत का वीडियो बनाना गलत है और यह बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उनके भाई जैसे हैं और जरूरत पड़ने पर वे माफी मांगने से भी नहीं हिचकते, लेकिन इस तरह निजी बातचीत को रिकॉर्ड करना अनुचित है।
इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यह भी बताया कि जोधपुर में एक निजी स्कूल की मान्यता रद्द की गई है। आरोप है कि स्कूल अतिक्रमित भूमि पर बना था और गलत जानकारी देकर मान्यता ली गई थी।
पढ़ें ये खबरें
- इंदौर में अपराधियों की खैर नहीं ! CM डॉ मोहन करेंगे शस्त्र पूजन, पुलिस को मिलेंगी 50 हाईटेक बाइक, DRP लाइन में विजयदशमी का आयोजन, पुलिस अनाउंसमेंट सिस्टम और लाइट से लैस होंगी आधुनिक बाइक
- रात में सोते समय हाथ सुन्न हो जाते हैं? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ये कारण
- रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की फायरिंगः पेट में गोली लगने से युवक घायल, पिता-पुत्र हिरासत में
- पटना में चाचा ने भतीजे की 6 गोली मारकर की हत्या, आरोपी का बहू के साथ था अवैध संबंध
- महाराष्ट्र में सूखे से फसल हुई बर्बाद, लाचार किसान पिता ने दी जान, बेटी की मेडिकल फीस भी नहीं हुई माफ
