Rajasthan News: अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की निःशुल्क साइको सोशल काउंसलिंग सेवाओं का पहला चरण शुरू हो गया है, यह एक जून तक चलेगा। इसका उद्देश्य 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के परीक्षा से जुड़े तनाव को कम करना है। जिससे वे बोर्ड परीक्षाओं में आत्मविश्वास, संतुलन और मानसिक स्पष्टता के साथ शामिल हो सकें।

उल्लेखनीय है कि बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। बोर्ड सचिव के अनुसार विद्यार्थी और उनके अभिभावक टोल फ्री नम्बर 1800118004 पर डायल कर इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस) के जरिए हिंदी और अंग्रेजी में 24 घंटे मुफ्त परीक्षाओं की तनावमुक्त तैयारी, समय और तनाव प्रबंधन सहित अन्य सवालों के लिए परामर्शदाताओं से संपर्क कर सकते हैं।
73 विशेषज्ञ हैं शामिल
टेली काउंसलिंग सर्विसेज सुबह साढ़े 9 से सायं 5.30 बजे तक सोमवार से शुक्रवार तक उपलब्ध रहेगी। काउंसलिंग में 73 प्रशिक्षित पेशेवरों की एक टीम विद्यार्थियों की सहायता करेगी। इसमें बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के प्रिसिंपल, काउंसलर, विशेष शिक्षक और मनोवैज्ञानिक शामिल होंगे। इनमें से 61 काउंसलर भारत में हैं, जबकि 12 काउंसलर नेपाल, जापान, कतर, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में हैं।
पढ़ें ये खबरें
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
- मध्य प्रदेश में रावण का दहन: इंदौर में मेरठ की मुस्कान-साहिल तो अशोकनगर में UGC का पुतला, सतना में रावण की हुई पूजा!

