Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ में कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम ने सहायक अभियंता (उपनी) कार्यालय में दबिश देकर कार्मिक विनोद कुमार पूनिया को पकड़ा। आरोपी के पास से 1 लाख 45 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा के अनुसार, लिखमीसर उत्तरादा निवासी एक किसान के कृषि कुएं पर 3.54 लाख रुपये की वीसीआर जारी की गई थी। इस राशि को कम कर सेटलमेंट कराने के बदले आरोपी ने किसान से 1.50 लाख रुपये की मांग की। बातचीत के बाद सौदा 1.45 लाख रुपये में तय हुआ।
शिकायत की सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को एसीबी ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत परिवादी को 1.45 लाख रुपये लेकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, परिवादी ने पूर्व निर्धारित संकेत दे दिया। इसके बाद एसीबी सीआई महेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली की ‘ड्रग्स क्वीन’ पार्वती के पास करोड़ों की संपत्ति, कई राज्यों में फैला नेटवर्क
- Jharkhand Weather Update: झारखंड में कमजोर पड़ा बारिश का दौर, 5 अक्टूबर तक कोई बड़ा अलर्ट नहीं, धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान
- प्रयागराज में कल CM योगी का 3 घंटे का दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- मुनि सुधासागर जी की टिप्पणी पर कोर्ट पहुंचा मामला, अब 12 नवंबर को होगी सुनवाई
- CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, रूट बदलकर चलेंगी 2 गाड़ियां


