Rajasthan News: शादियों के सीजन और आगामी होली के त्योहार को देखते ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। जयपुर से लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, पटना, हावड़ा, जाने वाली तो अधिकांश ट्रेनों में नो रूम आ गया है, यानी यात्रियों को इनमें वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा रहा है। क्योंकि रेलवे का फोकस ट्रेनों में कोच बढ़ाने और उनकी संचालन अवधि बढ़ाने पर है।

हाल ही में रेलवे ने बीकानेर साईनगर शिर्डी-बीकानेर वीकली स्पेशल सहित 7 जोड़ी ट्रेनों की संचालन अवधि मार्च माह के अंत तक बढ़ा दी गई है। वहीं इससे पहले डबल डेकर सहित 50 जोड़ी ट्रेनों में 150 से अधिक एसी, नॉन एसी श्रेणी के कोच बढ़ाए गए हैं। ये बढ़ोतरी भी मार्च महीने के लिए प्रभावी रहेगी।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे द्वारा जयपुर सहित देशभर के स्टेशनों पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से ट्रेनों का संचालन आए दिन प्रभावित हो रहा है। इसकी वजह से पिछले लंबे समय से स्टेशनों पर कभी भी ब्लॉक लिए जा रहे हैं। ऐसे में स्टेशनों के यार्ड में कंजेशन की वजह से रेगुलर ट्रेनों को ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और पहले से स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही उधर रेलवे के पास पर्याप्त संख् में कोच भी नहीं हैं।
इसी के चल रेलवे अभी कुछ समय के लिए रेल का फोकस रेगुलर व स्पेशल ट्रेन में कोच बढ़ाने और उनकी संचाल अवधि में विस्तार करने पर रहेग गौरतलब है कि आगामी होली त्यौहार को देखते हुए ही जय सहित अन्य स्टेशनों पर कम से क ब्लॉक लिए जाएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात

