Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में बजरी माफिया का आतंक इतना बढ़ गया है कि अब वे पुलिस पर हमला करने से भी नहीं चूकते. चंबल नदी में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बजरी खनन पर रोक के बावजूद, माफिया चोरी-छिपे खनन करते रहते हैं. सोमवार को अवैध खनन रोकने के प्रयास में आंगई थाना पुलिस और बजरी माफिया के बीच मुठभेड़ हो गई.

पुलिस पर फायरिंग करते हुए माफिया एक आरोपी को छुड़ाकर भाग निकले, हालांकि पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया.
आंगई थाना प्रभारी राम अवतार मीणा ने मीडिया को बताया कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल अशोक सिकरवार के साथ पुलिस टीम ने धोंध के जंगलों में छापा मारा और चंबल से बजरी भरकर ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. इस दौरान बोलेरो में आए लगभग 12 लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी दो राउंड फायर किए.
मुठभेड़ के दौरान, माफिया पुलिस हिरासत से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे एक युवक को छुड़ाकर जंगल की ओर भाग निकले. हालांकि, पुलिस ने मौके से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चंबल बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली.
पुलिस ने माफिया के खिलाफ जानलेवा हमला और खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.
पढ़ें ये खबरें भी
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता
