Rajasthan News: राज्य सरकार के 2 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर निकाली जा रही सांगोद विधानसभा क्षेत्र की विकास रथ यात्रा विभिन्न गांवों में पहुंची। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भी विकास रथ के साथ गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने 23.32 करोड रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर ग्रामीणों को सौगातें दी।

गांवों में विकास स्व पर लगी एलईडी के माध्यम से सरकार की 2 साल की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस दौरान ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सहयोग से सांगोद विधानसभा क्षेत्र में खेतों तक रास्ते के लिए 35 करोड़ रुपए की सौगात मिली है।
जिससे गांवों में हर खेत तक रास्ता पहुंचाने के हमारे संकल्प को पूरा करने में सहयोग मिला है। इन सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर ग्रामीणों की एक बड़ी मांग पूरी होगी। सड़कों का जाल बिछ रहा है। जिससे पूरी विधानसभा में कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
किसानों की उपज को खेलों से लाने और मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि 2 साल में राज्य सरकार ने शिशक्षा, चिकित्सा, सड़क, पानी, बिजली समेत हर क्षेत्र में काम किया है।
ऊर्जा मंत्री ने ग्राम बरजु जेजेवाई के संवर्धन कार्य, ग्राम कुराड़ी से बरणू के मध्य पुलिया के नवनिर्माण कार्य, ग्राम भांडाहेड़ा से हनोतिया मेघवाल बस्ती में क्षतिग्रस्त सड़क के नवनिर्माण कार्य, ग्राम सुहाना से भांडाहेड़ा के मध्य पुलिया निर्माण कार्य और ग्राम सेवा सहकारी समिति भंडारण चौमा कोट के 500 मेट्रिक टन क्षमता के गोदाम का लोकार्पण किया।
उन्होंने ग्राम पोलाई से कराड़िया बल्यू मिसिंग लिंक रोड के 1.94 करोड रुपए की लागत से होने वाले निर्माण कार्य, 1.45 करोड रुपए की लागत से बनने वाले हनौतिया से रेलगांव भांडाहेड़ा मिसिंग लिंक सड़क तथा 1.86 करोड़ रुपए की लागत से चनने वाले ग्राम चीमा मालियान से हनुमान मंदिर संपर्क सड़क की पत्रिका का अनावरण भी किया।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में बड़ा फेरबदल, एक ही टीम में दिखेंगे गहलोत, पायलट और वसुंधरा
- ड्रोन दीदी योजना: उन्नत खेती के साथ ग्रामीण महिलाओं के लिए तकनीकी और आर्थिक उड़ान,बढ़ेंगे आय के अवसर
- एशियन डेवलपमेंट बैंक और धामी सरकार के निर्माण संबंधी विभागों के बीच बैठक, विकासकार्यों और मॉडल स्किल सेंटर को लेकर हुई चर्चा
- बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत पर हाईकोर्ट सख्त: पंजाब सरकार से पूछा- दोबारा जांच क्यों?
- रायपुर में यातायात पुलिस की बड़ी पहल : ट्रैफिक जाम से राहत देने हेल्पलाइन नंबर जारी, एक कॉल पर पहुंचेगी पेट्रोलिंग टीम
