Rajasthan News: राज्य सरकार के 2 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर निकाली जा रही सांगोद विधानसभा क्षेत्र की विकास रथ यात्रा विभिन्न गांवों में पहुंची। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भी विकास रथ के साथ गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने 23.32 करोड रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर ग्रामीणों को सौगातें दी।

गांवों में विकास स्व पर लगी एलईडी के माध्यम से सरकार की 2 साल की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस दौरान ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सहयोग से सांगोद विधानसभा क्षेत्र में खेतों तक रास्ते के लिए 35 करोड़ रुपए की सौगात मिली है।
जिससे गांवों में हर खेत तक रास्ता पहुंचाने के हमारे संकल्प को पूरा करने में सहयोग मिला है। इन सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर ग्रामीणों की एक बड़ी मांग पूरी होगी। सड़कों का जाल बिछ रहा है। जिससे पूरी विधानसभा में कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
किसानों की उपज को खेलों से लाने और मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि 2 साल में राज्य सरकार ने शिशक्षा, चिकित्सा, सड़क, पानी, बिजली समेत हर क्षेत्र में काम किया है।
ऊर्जा मंत्री ने ग्राम बरजु जेजेवाई के संवर्धन कार्य, ग्राम कुराड़ी से बरणू के मध्य पुलिया के नवनिर्माण कार्य, ग्राम भांडाहेड़ा से हनोतिया मेघवाल बस्ती में क्षतिग्रस्त सड़क के नवनिर्माण कार्य, ग्राम सुहाना से भांडाहेड़ा के मध्य पुलिया निर्माण कार्य और ग्राम सेवा सहकारी समिति भंडारण चौमा कोट के 500 मेट्रिक टन क्षमता के गोदाम का लोकार्पण किया।
उन्होंने ग्राम पोलाई से कराड़िया बल्यू मिसिंग लिंक रोड के 1.94 करोड रुपए की लागत से होने वाले निर्माण कार्य, 1.45 करोड रुपए की लागत से बनने वाले हनौतिया से रेलगांव भांडाहेड़ा मिसिंग लिंक सड़क तथा 1.86 करोड़ रुपए की लागत से चनने वाले ग्राम चीमा मालियान से हनुमान मंदिर संपर्क सड़क की पत्रिका का अनावरण भी किया।
पढ़ें ये खबरें
- मिशन कर्मयोगी में MP के कर्मचारी पिछड़े! 9 लाख में 2% भी नहीं कर रहे ट्रेनिंग, कलेक्टर्स को मिली जिम्मेदारी
- प्राचीन कंकाली मठ के साल में सिर्फ एक दिन खुले कपाट, विजयादशमी पर नागा साधुओं के अस्त्र-शस्त्र की हुई पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
- Tiger Shroff Firing Case : 34 हजार रुपये में हत्या की डील, कोटा से पकड़े गए तीनों आरोपी; पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
- चुनाव आया तो याद आई! प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पदों को लेकर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, सरकार बनने पर बेरोजगारों से किया बड़ा वादा
- फुलपरास में मेला देखने गए दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
