Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में आज राजस्थान माल और सेवा कर (GST) द्वितीय संशोधन विधेयक-2025 और कारखाना (राजस्थान संशोधन) विधेयक-2025 पेश किए गए।
कारखाना संशोधन बिल में कर्मचारियों के काम के घंटे बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसे पारित हो गया है। अब कारखाना (राजस्थान संशोधन) विधेयक 2025 पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके तहत कर्मचारियों के काम के घंटे में बढ़ोतरी का प्रस्ताव लाया जाएगा। साथ ही इसके लागू होने के बाद महिलाओं को लिखित सहमति पर ही नाइट शिफ्ट में काम पर लगाया जा सकेगा।

सदन में भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर बड़ा विरोध चल रहा है। ऑटोमोबाइल व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और मशाल जुलूस भी निकाला।
उन्होंने बताया कि वहां पहले से ही 66 फीट चौड़ी सड़क है, लेकिन प्रस्तावित रोड को लेकर 500 व्यापारियों में यह आशंका है कि उनकी दुकानें तोड़ी जाएंगी, जबकि अभी तक सरकार की ओर से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। डॉ. गर्ग ने सवाल उठाया कि भरतपुर की आबादी 5 लाख भी नहीं है, ऐसे में जब अजमेर रोड पर एलिवेटेड रोड बन चुकी है तो शहर में इस तरह की योजना की क्या जरूरत है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, अगर सरकार को बनाना ही है तो एक नया भरतपुर बना दे।
कोचिंग सेंटर बिल हुआ पास
3 अगस्त को विधानसभा में कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनिमय विधेयक-2025 ध्वनिमत से पारित किया गया। इस पर लंबी चर्चा हुई। डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यह सिर्फ कानून बनाने का मामला नहीं है, बल्कि बच्चों के भविष्य और शिक्षा के माहौल को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम है।
कांग्रेस में मतभेद
कोचिंग बिल पर कांग्रेस के भीतर मतभेद भी दिखा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे संशोधनों के लिए दोबारा प्रवर समिति को भेजने की मांग की। जबकि विधायक राजेंद्र पारीक ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि यह समय की जरूरत है। उन्होंने तर्क दिया कि अगर राजस्थान में 16 साल का नियम लागू कर दिया गया तो बच्चे उन राज्यों का रुख करेंगे जहां यह पाबंदी नहीं है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘भारत बांग्लादेश नहीं है’, ‘रिजीम चेंज’ के नारे पर भड़के किरेन रिजिजू; कांग्रेस पर जमकर किया हमला
- उत्तराखंड का श्रमिक स्वास्थ्य मॉडल बना मिसालः बिना बड़े निवेश के 60 हजार श्रमिकों तक पहुंची जांच सुविधा, अब UP भी समझ रहा सफलता का फॉर्मूला
- CG News : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
- Jharkhand Top News: NEET PG दाखिले से लेकर 21 लाख की लूट तक, डॉक्टरों की हड़ताल टली, हेमंत सोरेन की मां के संस्कार भोज को लेकर सुरक्षा कड़ी,एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की दिन भर की बड़ी ख़बरें
- SIR पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का वीडियो वायरल: ‘एक ठन पठान के नाम तो इहाँ आके जुड़े हे, एक नइ सौ बार नाम कटही’
