Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर जिले में नकली उर्वरक बनाने का बड़ा मामला सामने आया है। कृषि विभाग ने जामसर-दाउदसर रोड स्थित एक इकाई पर अचानक छापा मारकर करीब 10 हजार बैग खाद जब्त किए। शुरुआती जांच में सामने आया कि किसानों को ठगने के लिए यहां फर्जी तरीके से खाद तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा रही थी।

कृषि विभाग की टीम ने सुबह-सुबह फैक्ट्री पर कार्रवाई की। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में तैयार खाद के बैग मिले। अधिकारियों का मानना है कि मार्का और बिना मार्का जिप्सम मिलाकर उर्वरक बनाया जा रहा था। ऐसे नकली खाद से फसल खराब होने और किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका रहती है। टीम ने मौके पर ही पूरा माल जब्त कर लिया।
इकाई सील, सैंपल लैब भेजे गए
कार्रवाई के बाद पूरी इकाई को सील कर दिया गया। स्टॉक रूम और उत्पादन क्षेत्र दोनों बंद कराए गए। खाद के नमूने लेकर लैब जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। यदि खाद नकली साबित हुई तो आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत मुकदमा दर्ज होगा, जिसमें जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है।
मंत्री के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर की गई। छापेमारी का नेतृत्व सहायक निदेशक सुरेंद्र कुमार मारू ने किया। विभाग ने कहा है कि किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और संदिग्ध इकाइयों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। किसानों को केवल प्रमाणित और भरोसेमंद खाद खरीदने की सलाह दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
