Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में पुलिस ने एक फर्जी IPS अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को ADGP (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) बता रहा था। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के निवासी सुप्रियो मुखर्जी (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से नीली बत्ती लगी एक कार, एक एयर रिवॉल्वर, एक एयर पिस्टल और दो एयर राइफलें जब्त की हैं।

सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संदिग्ध नीली बत्ती वाली कार तेज गति से आ रही है। पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज कैलाश चंद्र बिश्नोई और धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर सदर थाने के पास नाकाबंदी के दौरान कार को रोका गया। कार चला रहे सुप्रियो मुखर्जी ने IPS की वर्दी पहन रखी थी और दावा किया कि वह नेशनल सिक्योरिटी कॉप का ADG है। उसने चार पहचान पत्र भी दिखाए, लेकिन जांच में सभी दस्तावेज और उसकी वर्दी फर्जी पाए गए।
सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद सुप्रियो को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किन उद्देश्यों के लिए फर्जी IPS अधिकारी बनकर घूम रहा था। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- Bastar News Update : हाईवे पर शिकंजा, सीमा पार से आ रही गांजा तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी… नक्सलवाद अंतिम दौर में, सरेंडर की लहर ने तोड़ी संगठन की रीढ़… होमस्टे नीति से पर्यटन को मिलेगी रफ्तार… कार्रवाई के बाद भी रेत माफिया सक्रिय…
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी टाउनशिप का प्रभार जीएम एबी श्रीनिवास को… डीपीएस भिलाई के नए प्रिंसिपल का चयन अप्रैल मध्य तक… निस्तारी तालाबों के लिए तांदुला से छोड़ा जा रहा पानी… एफएसएनएल में 30 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित… डोंगरगढ़ के बूढ़ादेव पहाड़ी में लगी भीषण आग…
- ईरान में तख्तापलट के संकेतः अमेरिका-इजराइल से युद्ध के बीच राष्ट्रपति और IRGC चीफ के बीच बढ़ा विवाद, सत्ता को लेकर छिड़ी भीतरी जंग
- मुजफ्फरपुर के कांटी में फायरिंग, दो युवकों को लगी 5 गोलियां, निजी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
- Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा शुरू होने का लोगों को बेसब्री सें इंतजार, यहां जाने के लिए अभी से 3.32 लाख से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

