Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में पुलिस ने एक फर्जी IPS अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को ADGP (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) बता रहा था। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के निवासी सुप्रियो मुखर्जी (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से नीली बत्ती लगी एक कार, एक एयर रिवॉल्वर, एक एयर पिस्टल और दो एयर राइफलें जब्त की हैं।

सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संदिग्ध नीली बत्ती वाली कार तेज गति से आ रही है। पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज कैलाश चंद्र बिश्नोई और धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर सदर थाने के पास नाकाबंदी के दौरान कार को रोका गया। कार चला रहे सुप्रियो मुखर्जी ने IPS की वर्दी पहन रखी थी और दावा किया कि वह नेशनल सिक्योरिटी कॉप का ADG है। उसने चार पहचान पत्र भी दिखाए, लेकिन जांच में सभी दस्तावेज और उसकी वर्दी फर्जी पाए गए।
सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद सुप्रियो को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किन उद्देश्यों के लिए फर्जी IPS अधिकारी बनकर घूम रहा था। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

