Rajasthan News: राजस्थान के चार जिलों में कलेक्टरों के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है. चित्तौड़गढ़ के कलेक्टर आलोक रंजन, झालावाड़ के कलेक्टर अजयसिंह राठौड़, डूंगरपुर के कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और प्रतापगढ़ की कलेक्टर अंजलि राजोरिया के नाम से बनाए गए इन अकाउंट्स से एसडीएम, बीएलओ और परिचितों को मैसेज भेजे गए.

फर्जी प्रोफाइल में कलेक्टरों की असली तस्वीरें लगाई गईं और प्रोफाइल पर जिला कलेक्टर लिखा गया. संदेश मिलने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. चित्तौड़गढ़ कलेक्टर आलोक रंजन के अनुसार उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है और पुलिस अपनी ओर से जांच कर रही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टेटस डालकर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी.
प्रशासन ने का कहना है कि अधिकारी किसी भी स्थिति में सोशल मीडिया के जरिए वित्तीय मदद या गिफ्ट कार्ड नहीं मांगते. लोगों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध संदेश पर विश्वास न करें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं.
पढ़ें ये खबरें
- Morning News Brief: पीएम मोदी बोले- TMC राज में मां-मानुष डरे हुए; ट्रंप ने NATO को फिर दी खुली धमकी; बांग्लादेश बोला- हमें शेख हसीना लौटा दो
- 10 April History : आर्य समाज की स्थापना, चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत, वैज्ञानिक नौतम भट्ट का जन्म… जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 10 April 2026 Horoscope : इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का हो सकता है प्रमोशन, मेष और तुला के लिए आज आएंगी खुशियां …
- 10 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर को त्रिपुंड-त्रिनेत्र अर्पित, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
