Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

गांव लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय सीताराम मेघवाल अपनी पत्नी गौरा देवी (30), बेटी ऋतिका (4) और दो साल के बेटे के साथ सरदारशहर से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में आसपालसर के पास उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी।
अस्पताल ले जाते समय मासूम बेटे ने तोड़ा दम
हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सीताराम और उनकी बेटी ऋतिका को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौरा देवी और उनके बेटे को चूरू अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मासूम बेटे ने दम तोड़ दिया। गौरा देवी का इलाज चूरू के एक अस्पताल में जारी है।
परिवार में पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- हाईकोर्ट का अहम फैसला, 350 दिन की देरी से दायर से राज्य सरकार की अपील को किया खारिज
- कानून के घर देर है, अंधेर नहींः 7 साल बाद बच्चे के हत्यारे को मिली उम्रकैद की सजा, जानिए शातिर ने कैसे दिया था कांड को अंजाम…
- रात 11 बजे विधानसभा पहुंचे पीसीसी चीफ: जीतू पटवारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने BJP के इशारे पर खोला गया सचिवालय
- KKR vs SRH IPL 2026 : हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रन से दी करारी शिकस्त, 16 ओवर में ढेर हुई टीम; उनादकट ने झटके 3 विकेट
- ‘भविष्य में विश्व युद्ध का योग बन रहा है’, पंडोखर सरकार का बड़ा दावा, कहा- आगे वॉर रोकने में सनातन और भारत की खास भूमिका रहेगी

