Rajasthan News: राजस्थान की भाग्यरेखा कही जाने वाली पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं। लेकिन उद्घाटन के फीते कटने से पहले ही इस प्रोजेक्ट पर श्रेय लेने की जबरदस्त सियासत शुरू हो गई है। भाजपा जहां इसे अपनी उपलब्धि बता रही है, वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा की वजह से ही इस प्रोजेक्ट की लागत दोगुनी हो गई है।

गहलोत सरकार ने किया गलत एग्रीमेंट
दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सीधा हमला बोला है। राठौड़ ने कहा, इस प्रोजेक्ट की असल शुरुआत 2007-08 में वसुंधरा राजे ने की थी। बाद में आई गहलोत सरकार ने गलत एग्रीमेंट किया और 2013 में सोनिया गांधी से आनन-फानन में शिलान्यास करवाया। भाजपा अब इस प्रोजेक्ट को प्रदेश के लिए गेम चेंजर बता रही है।
टीकाराम जूली का पलटवार, भाजपा ने प्रदेश पर डाला 80,000 करोड़ का बोझ
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मदन राठौड़ के बयानों को तथ्यों से परे बताया है। जूली ने कहा कि 2013 में कांग्रेस सरकार ने इसे 37,230 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया था, लेकिन भाजपा ने राजनीतिक द्वेष के चलते इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। जूली के अनुसार, देरी के कारण लागत अब 80,000 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जिसका नुकसान जनता को हुआ है। उन्होंने दावा किया कि अगर 2013 में काम न रोका जाता, तो रिफाइनरी 4 साल पहले ही तैयार हो जाती।
जयपुर मेट्रो पर भी वार-पलटवार
गौरतलब है कि टीकाराम जूली ने जयपुर मेट्रो को लेकर भी भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मेट्रो का विजन कांग्रेस का था, लेकिन भाजपा ने इसे हमेशा अटकाने और लटकाने का काम किया है। जूली का कहना है कि 2018 में कांग्रेस सरकार आने के बाद ही रिफाइनरी का काम युद्धस्तर पर शुरू हुआ, जिसके कारण आज लोकार्पण संभव हो पा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘नीतीश जिंदाबाद’ का नारे लगाने पर भड़के संजय सरावगी, मंच पर ही लगाई फटकार
- बच्ची के गले में फंसी जिंदा मछली: एक्वेरियम साफ करने के दौरान हुआ हादसा, MY हॉस्पिटल में हुआ सफल इलाज
- Haryana News : गेहूं खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ आढ़तियों का प्रदर्शन, कांग्रेस PCC अध्यक्ष राव नरेंद्र हुए शामिल, कहा- सरकार पूरी तरह फेल…
- बस्तर में सुरक्षा रणनीति का मास्टरस्ट्रोक: सरेंडर कर चुके नक्सली अब जवानों को सिखाएंगे जंगल वॉरफेयर, यहां होगी स्पेशल ट्रेनिंग
- झारखंड के सारंडा में कोबरा जवान शहीद, तीनों आईजी और डीआईजी ने दिया कंधा
