Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर अगले साल बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित IIFA अवार्ड शो की मेजबानी करने जा रही है। मार्च 2025 में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के लिए रविवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में राज्य सरकार और IIFA के बीच एमओयू साइन किया गया। यह पहली बार है जब राजस्थान इस प्रतिष्ठित अवार्ड शो की मेजबानी करेगा।

25वीं वर्षगांठ पर IIFA का जयपुर में आयोजन
यह कार्यक्रम IIFA अवार्ड्स की 25वीं वर्षगांठ का जश्न होगा। इससे पहले IIFA का आयोजन भारत में केवल एक बार मुंबई में किया गया था। अब, 7 से 9 मार्च 2025 तक, जयपुर इस अद्वितीय समारोह का गवाह बनेगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इसे राजस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया, जिससे राज्य को ग्लोबल पहचान मिलेगी।
रोजगार और निवेश के अवसरों में होगी बढ़ोतरी
दिया कुमारी ने कहा कि IIFA के आयोजन से राजस्थान को एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म मिलेगा, जिससे फिल्म शूटिंग के लिए राज्य में एक सकारात्मक माहौल बनेगा। इसके परिणामस्वरूप पर्यटन, रोजगार और निवेश के नए अवसर उत्पन्न होंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन मुख्यमंत्री द्वारा ‘राइजिंग राजस्थान’ के प्रयासों को भी सशक्त करेगा।
IIFA के 18 शहरों में आयोजन
IIFA के वाइस प्रेसिडेंट सुरेश अय्यर ने बताया कि भारतीय सिनेमा के वैश्वीकरण का जश्न मनाने के उद्देश्य से IIFA का आयोजन अब तक 18 शहरों में किया गया है, और 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजस्थान जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से समृद्ध राज्य का चयन किया गया है। IIFA न केवल भारतीय सिनेमा को बढ़ावा देता है, बल्कि इसे वैश्विक स्तर पर एक सम्मानित मंच प्रदान करता है।
पढ़ें ये खबरें भी
- गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने को बेताब संगत! ननकाना साहिब के लिए 2,803 श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट, पंजाब सबसे आगे
- ‘राहुल गांधी ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया’, MLC चुनाव के बीच जदयू नेता का बड़ा बयान
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना: देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, CM साय ने बताया गौरव का क्षण
- बड़ा हादसाः मौत की पटरी और फाटक नदारद, लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, चालक का सिर धड़ से अलग, 6 लोग घायल
- SIR के विरोध में दिल्ली में मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, नेहा बोरा और तुषार गांधी होंगे शामिल
