Rajasthan News: बेंगलूरु के नगरथपेट इलाके में शनिवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जालोर के मोदरा गांव के एक ही परिवार के चार जनों व सांचौर के भादरूणा के एक युवक सहित 5 जनों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।

जालोर के मोदरा निवासी मदन सिंह राजपुरोहित (36) परिवार सहित 15 साल से बेंगलुरु में रह रहे थे। यहां उनका लकड़ी के बर्तनों का कारोबार था। हादसे में मदनसिंह, उनकी पत्नी संगीता (31) और बेटे विहान (9) व नितेश (5) की जलने से मौत हो गई। वहीं इमारत में सांचौर के भादरूणा निवासी सुरेश कुमार (22) की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई।
भाई की दुकान पर हाथ बंटाता था सुरेश
मृतक सुरेश कुमार (22) निवासी भादरूणा चार साल से बेंगलूरु में बड़े भाई की क्रॉकरी की दुकान पर काम करता था। सुरेश के पिता भादरूणा गांव में किराणा की दुकान हैं। सबसे बड़ा गणपतलाल, सुरेश कुमार व सबसे छोटा चिन्टूलाल तीनों भाई बैंगलोर में ही रहते हैं। यहां मृतक के माता-पिता ही रहते हैं। सुरेश भी उसी बिल्डिंग में बने गोदाम में रुका हुआ था। जहां आग में जलने से उसकी भी मौत हो गई।
पढ़ें ये खबरें
- अब मुंह से ली जा सकेगी कैंसर की दवा, मरीजों को कब मिलेगा फायदा?
- टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश! BCCI से हर साल मिलेंगे इतने करोड़
- झारखंड में इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा: रांची-जमशेदपुर से 6 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड जिम्मी भी शिकंजे में
- मुख्यमंत्री साय ने विधायक रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
- पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में भेजी 4 लाख की नकली करेंसी बरामद, 4 दिन में दूसरी बड़ी खेप पकड़ी
